फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल बोनाजा सेल:  रियलमी के इन 3 स्मार्टफोन पर मिलेगी छूट

Sat, 23 Mar 2019 11:41 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 23 Mar 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Realme mobile bonaza sale: Buy Realme 3, Realme 2 Pro, Realme U1 with Discounts
realme 3

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने होली के बाद मोबाइल बोनाजा सेल का आयोजन कर रही है। इस सेल में रियलमी के स्मार्टफोन पर कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। रियलमी की यह मोबाइल बोनाजा सेल 25 मार्च से शुरू हो रही है और 28 मार्च तक चलेगी। इस दौरान अमेजन, फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइटस पर रियलमी के फोन पर छूट मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Realme mobile bonaza sale: Buy Realme 3, Realme 2 Pro, Realme U1 with Discounts
realme 3

इस सेल में रियलमी 3 500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, हालांकि इसके लिए आपको एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। बता दें कि रियलमी 3 की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। कंपनी ने दावा किया है कि लॉन्चिंग के बाद से अभी तक रियलमी 3 के 3 लाख 11 हजार 800 यूनिट्स बिक चुके हैं। इस फोन के ग्रेडियंट ब्लू वेरियंट की पहली सेल 26 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी।

Realme mobile bonaza sale: Buy Realme 3, Realme 2 Pro, Realme U1 with Discounts
realme 2 pro

इस सेल में Realme 2 Pro को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इस समय इस फोन की कीमत 12,990 रुपये है और इस फोन को भाकत में  13,990 रुपये में लॉन्ट किया गया था। यह फोन फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और दुकान पर छूट के साथ मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme mobile bonaza sale: Buy Realme 3, Realme 2 Pro, Realme U1 with Discounts
Realme u1 review in hindi

अब रियलमी के दमदार प्रोसेसर वाले फोन Realme U1 की बात करें तो इस फोन को भारत में 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन इस सेल के दौरान यह फोन 9,990 रुपये में मिलेगा। इस फोन को अमेजन, रिटेल स्टोर और रियलमी की साइट से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि हाल ही में रियलमी ने नई दिल्ली में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोला है।  साथ ही इस साल के अंत तक 25 अन्य सर्विस खोलने की प्लानिंग है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed