फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11,999 रुपये में 128GB स्टोरेज वाले इस फोन की सेल आज

Tue, 08 Sep 2020 09:55 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 08 Sep 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Realme Narzo 10 again Goes on Sale in India at 12pm Today via Flipkart
Realme Narzo 10 - फोटो : amarujala

रियलमी के बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 10 की आज यानी 08 अगस्त को फ्लैश सेल है। Realme Narzo 10 की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से आज दोपहर 12 बजे से होगी। Realme Narzo 10 उन लोगों के लिए एक बेस्ट फोन है जो कि कम कीमत में अधिक स्टोरेज वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं कीमत और फीचर्स के बारे में...

Realme Narzo 10 again Goes on Sale in India at 12pm Today via Flipkart
Realme Narzo 10 - फोटो : amarujala

Narzo 10 की कीमत और ऑफर
रियलमी Narzo 10 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,334 प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo 10 again Goes on Sale in India at 12pm Today via Flipkart
Realme Narzo 10 - फोटो : realme

Realme Narzo 10 की स्पेसिफिकेशन

रियलमी Narzo 10  में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट के साथ 4 जीबी LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme Narzo 10 again Goes on Sale in India at 12pm Today via Flipkart
Realme Narzo 10 - फोटो : amarujala
Realme Narzo 10 का कैमरा

यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो एचडी वीडियो क्वालिटी को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Realme Narzo 10 again Goes on Sale in India at 12pm Today via Flipkart
Realme Narzo 10 - फोटो : amarujala

Realme Narzo 10 की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 18 वॉट क्विक चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 4जी LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed