फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब कभी भी खरीद सकेंगे Redmi K20 Pro, Redmi K20, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 06 Aug 2019 11:14 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 06 Aug 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Redmi K20 Pro Redmi K20 Now Available in Open Sale via Flipkart and Mi.com
Redmi K20 Pro Redmi K20 Now in Open Sale - फोटो : TWITTER/redmiindia

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने शाओमी ने अपनी रेडमी के सीरीज के फोन Redmi K20 Pro और Redmi K20 को ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया है। अब रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को किसी भी वक्त शाओमी इंडिया की साइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Redmi K20 Pro और Redmi K20 के ओपन सेल की शुरुआत 5 अगस्त से हो गई है। बता दें कि Redmi K20 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये और रेडमी Redmi K20 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है।

Redmi K20 Pro Redmi K20 Now Available in Open Sale via Flipkart and Mi.com
Redmi K20 Pro Redmi K20 Now in Open Sale - फोटो : mi.com

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की कीमत

भारत में Redmi K20 की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं इस फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये है। अब Redmi K20 Pro की कीमतों की बात करें, तो 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 30,999 रुपये है।

Redmi K20 Pro Redmi K20 Now Available in Open Sale via Flipkart and Mi.com
Redmi K20 Pro - फोटो : social media

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi K20 Pro Redmi K20 Now Available in Open Sale via Flipkart and Mi.com
Redmi K20 Pro - फोटो : social media

Redmi K20 Pro का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Redmi K20 Pro Redmi K20 Now Available in Open Sale via Flipkart and Mi.com
Redmi K20 Pro, Redmi K20 - फोटो : Google

Redmi K20 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी

Redmi K20 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed