फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy A20 की पहली सेल आज, कीमत 13 हजार रुपये से कम

Mon, 08 Apr 2019 10:58 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 08 Apr 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A20 first time sale in India Today: Price, Specifications
Galaxy A20 - फोटो : samsung

सैमसंग के ए सीरीज के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए20 (samsung Galaxy A20) की पहली बार भारत में बिक्री होगी। गैलेक्सी ए20 को गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 के बाद भारतीय मोबाइल बाजार में उतारा गया है। गैलेक्सी ए20 की खासियतों की बात करें तो  इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और इसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जर मिलेगा।

Samsung Galaxy A20 first time sale in India Today: Price, Specifications
Galaxy A20 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
सैमसंग के इस नए फोन की कीमत 12,490 रुपये है और यह फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग ओपेरा हाउस, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A20 first time sale in India Today: Price, Specifications
Galaxy A20 - फोटो : samsung
सैमसंग गैलेक्सी ए20 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई है। इसके अलावा फोन में 6 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 7884 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा, स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A20 first time sale in India Today: Price, Specifications
Galaxy A20 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए20 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। वहीं फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी

विज्ञापन
Samsung Galaxy A20 first time sale in India Today: Price, Specifications
Galaxy A20 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कनेक्टिविटी
फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग और टाइप सी को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed