फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग गैलेक्सी एस10 कैमरा रिव्यू: देखें 10 सैंपल फोटोज

Sat, 06 Apr 2019 06:27 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 06 Apr 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Camera Review, See 10 Photo sample
samsung galaxy s10 - फोटो : amar ujala

सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी एस10 सीरीज के तीन स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं जिनमें गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 ई और गैलेक्सी एस10 प्लस शामिल हैं। इनमें से रिव्यू के लिए हमें गैलेक्सी एस10 मिला है जिसको हम इस्तेमाल कर रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस10 के कैमरे का हमने रिव्यू किया है और कई फोटोज क्लिक की हैं तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है सैमसंग गैलेक्सी एस10 कैमरा। इस रिव्यू में हम 10 फोटोज सैंपल भी देखेंगे।

Samsung Galaxy S10 Camera Review, See 10 Photo sample
samsung galaxy s10 - फोटो : amar ujala

सैमसंग गैलेक्सी एस10 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे है जिनमें 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री एंगल वाला है और इसका अपर्चर f/1.5 है, वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो है जिसका अपर्चर f/2.4 और 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री एंगल वाला अल्ट्रा वाइड लेंस है। इसके साथ 10x डिजिटल जूम मिलेगा। कैमरे में आपको इंस्टाग्राम का डायरेक्ट सपोर्ट मिलता है यानि फोटो क्लिक करके आप डायरेक्ट तौर एक क्लिक करके इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं। 

Samsung Galaxy S10 Camera Review, See 10 Photo sample
samsung galaxy s10 - फोटो : amar ujala

फोन के कैमरे के साथ आपको फूड, पैनोरमा, प्रो (मैनुअल), लाइव फोकस, फोटो, वीडियो, सुपर स्लो मोशन, स्लो मोशन और हाइपर लैप्स जैसे मोड मिलते हैं। लाइव फोकस में आपको ब्लर, स्पिन, जूम और कलर प्वाइंट जैसे मोड मिलते हैं।
वहीं सेल्फी के लिए आपको 10 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में एक छेद दिया गया है फोन पर आप 4के वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। फ्रंट कैमरे की खासियत है कि इसकी मदद से भी आप 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। दोनों कैमरे के साथ आपको ब्यूटी मोड और एआई का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के साथ आपको ग्रुप सेल्फी भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Camera Review, See 10 Photo sample
samsung galaxy s10 - फोटो : amar ujala

इस फोन के कैमरे के साथ आपको सैमसंग के डिजिटल असिस्टेंट बिक्सबी का सपोर्ट मिलेगा और साथ ही आपको एआर इमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा। कैमरे के साथ किसी प्रकार की अटकने की समस्या नहीं है।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 में आपको 10X जूम मिलता है जो कि वाकई कमाल का है। जूम करने पर पिक्चर क्वालिटी खराब तो होती है लेकिन यदि आप दूर किसी बोर्ड पर कुछ लिखा पढ़ना चाहते हैं तो आप गैलेक्सी एस10 का कैमरा आपको कमाल का परिणाम देगा। गैलेक्सी एस10 का जूम लेवल काबिल-ए-तारीफ है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Camera Review, See 10 Photo sample
samsung galaxy s10 - फोटो : amar ujala

यह फोटो दिन का पर्याप्त रौशनी में क्लिक की गई है। इस दौरान जूम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जिस समय फोटो क्लिक हुई है उस दौरान कैमरा ऑटो एचडीआर मोड में था। ऑटो मोड में यह फोटो आईएसओ 50 पर क्लिक हुई है और अपर्चर एफ2.4 था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed