सैमसंग ने अपनी एम सीरीज में नए मेंबर को जोड़ते हुए अपने नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम51 (Samsung Galaxy M51) को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम51 भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा फोन है जिसमें 7000एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला वनप्लस नॉर्ड के साथ है तो आइए जानते हैं Samsung Galaxy M51 और OnePlus Nord में आपके लिए कौन बेहतर है...
Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord: आपके लिए कौन-सा है परफेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनप्लस नॉर्ड की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। सैमसंग के इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है।
Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord: स्पेसिफिकेशन
वनप्लस के इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा। इसमें भी इन-़डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord: कैमरा
OnePlus Nord में क्वॉड कैमरा सेटअप है जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 32 मेगापिक्सल का और 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए भी 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। गैलेक्सी एम51 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सैलेक्सी एम51 में 7000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और 25 वॉट का चार्जर आपको फोन के बॉक्स में ही मिलेगा। बैटरी के साथ पावर शेयरिंग का भी सपोर्ट है। वनप्लस नॉर्ड में 4115mAh की बैटरी है जो रैप फास्ट चार्जिंग 30T को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 30 मिनट में फोन की बैटरी 70 फीसदी चार्ज हो जाएगी।