फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग गैलेक्सी एक्टिव वॉच 2 हुआ लॉन्च, स्मार्टवॉच से ही कर सकेंगे फोन पर बात

Tue, 06 Aug 2019 03:43 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 06 Aug 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch Active 2 Launched With Voice Calling Support know price and specifications
Samsung Galaxy Watch Active 2 - फोटो : TWITTER

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी वॉच एक्टिव सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 (Galaxy Watch Active 2) लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 में नया बेजल कंट्रोल, ऑटोमेटिक एक्टिविटी ट्रैक, वॉयस कॉलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में एप्पल वॉच सीरीज 4 के बाद गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 दुनिया की दूसरी ऐसी स्मार्टवॉच हो गई है जिसके जरिए आप फोन पर बात कर सकते हैं।  आइए जानते हैं सैमसंग  गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...

Samsung Galaxy Watch Active 2 Launched With Voice Calling Support know price and specifications
Samsung Galaxy Watch Active 2 - फोटो : social media

गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की शुरुआती कीमत 279.99 डॉलर यानी करीब 20,000 रुपये है। इस कीमत में 40mm और ब्लूटूथ वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 44mm वाले वेरियंट की कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 21,000 रुपये है। गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के लिए अमेरिका में प्री-बुकिंग 6 सितंबर से शुरू होगी, हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Samsung Galaxy Watch Active 2 Launched With Voice Calling Support know price and specifications
Samsung Galaxy Watch Active 2 - फोटो : social media

गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 के 40mm और 44mm दोनों वेरियंट एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील केस में मिलेगा। इसके अलावा इनमें Wi-Fi और LTE का भी सपोर्ट दिया गया है। 40mm वाले वेरियंट में 1.2 इंच की डिस्प्ले है और 44mm वाले मॉडल में 1.4 इंच की डिस्प्ले है। दोनों में एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास DX+ दिया गया है। साथ ही गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 स्मार्टवॉच को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch Active 2 Launched With Voice Calling Support know price and specifications
Samsung Galaxy Watch Active 2 - फोटो : TWITTER

गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 की बैटरी और कनेक्टिविटी
गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 में सैमसंग का Exynos 9110 प्रोसेसर और 1.5GB की रैम और 4 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इस वॉच में हर्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ ईसीजी सेंसर, जायरोस्कोप, बैरोमीटर और एंबीयंट लाइट सेंसर है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है जिसकी मदद से आप कॉलिंग भी कर सकेंगे। गैलेक्सी वॉच एक्टिव 2 में 340mAh की बैटरी है जिसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed