फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skullcandy Spoke Review: क्या परफेक्ट च्वाइस बन पाएगा बटन कंट्रोल वाला यह ईयरबड्स?

Thu, 26 Nov 2020 05:46 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Thu, 26 Nov 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Skullcandy Spoke Review in India price specification and more
Skullcandy Spoke Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

प्रमुख ऑडियो एसेसरीज निर्माता कंपनी Skullcandy ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया ईयरबड्स Skullcandy Spoke लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन मिला है। Skullcandy Spoke की बैटरी को लेकर कंपनी ने 14 घंटे के बैकअप का दावा किया है। Skullcandy Spoke के दोनों बड्स में फिजिकल बटन दिए गए हैं, यानी इनमें टच का सपोर्ट नहीं है। Skullcandy Spoke की कीमत 7,999 रुपये है, हालांकि इसकी बिक्री फिलहाल कंपनी की वेबसाइट से महज 2,999 रुपये में हो रही है। तो आइए रिव्यू में जानते हैं Skullcandy Spoke खरीदने लायक है या नहीं...

Skullcandy Spoke Review in India price specification and more
Skullcandy Spoke Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Skullcandy Spoke Review: स्पेसिफिकेशन

इस बड्स को सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में ही खरीदा जा सकता है। चार्जिंग केस के साथ बड्स की बैटरी लाइफ 14 घंटे है, जबकि प्रत्येक बड्स का बैटरी बैकअप को लेकर चार घंटे का दावा है। बड्ल में प्रेस कंट्रोल है यानी बटन का इस्तेमाल वॉल्यूम, वॉयस असिस्टेंट, म्यूजिक कंट्रोल और इक्वलाइजर के लिए किया जा सकता है। यह बड्स न्वाइज आइसोलेटिंग फिट के साथ आता है जिसे लेकर कंपनी ने शानदार ऑडिओ का दावा किया है। Skullcandy Spoke के साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। Skullcandy Spoke में ब्लूटूथ v5 और 8mm का ड्राइवर है। बड्स की फ्रीक्वेंसी 20Hz तक है। बड्स का वजन 57 ग्राम है।

Skullcandy Spoke Review in India price specification and more
Skullcandy Spoke Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

Skullcandy Spoke Review: डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो पहली बात यह है कि इसमें टच का सपोर्ट नहीं है, जबकि मार्केट में मौजूद लगभग सभी ईयरबड्स टच कंट्रोल के साथ आ रहे हैं। कानों में बड्स की फिटिंग बेहतरीन है और तेजी से टहलने पर भी बड्स कान से गिरते नहीं हैं। दोनों बड्स में एक-एक एलईडी लाइट्स हैं जो कि पेयरिंग और इस्तेमाल के दौरान जलती हैं। लाइट जलने का मतलब कनेक्शन से भी है। यानी जब दोनों बड्स कनेक्टेड रहते हैं तो लाइट जलती है। चार्जिंग केस में भी तीन लाइट्स हैं जो कि बैटरी लेवल के बारे में जानकारी देती हैं। बड्स और केस दोनों प्लास्टिक के हैं और मजबूत हैं। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। एक-दो बार गिर जाने से बड्स में स्क्रैच नहीं आते हैं। तो कुल मिलाकर हमें डिजाइन पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skullcandy Spoke Review in India price specification and more
Skullcandy Spoke Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Skullcandy Spoke Review: परफॉर्मेंस

अब जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो ऑडियो मार्केट में स्कलकैंडी (Skullcandy) का बड़ा नाम है। कंपनी के प्रोडक्ट भी अच्छे होते हैं। Skullcandy का Spoke ईयरबड्स भी परफॉर्मेंस के मामले में अच्छा है। ऑडियो क्वालिटी अच्छी है। आप इससे किसी गाने के एक-एक बिट्स को सुन सकते हैं और एक-एक इंस्ट्रूमेंट्स को पहचान भी सकते हैं। कहने का मतलब है कि ऑडियो क्वालिटी क्रिस्टल क्लियर है। इसके बिट्स बेहतरीन हैं और बास भी ऑडियो में चार चांद लगाने वाला है। दोनों बड्स में बटन दिए गए हैं जिन्हें दबाकर बड्स को ऑन किया जा सकता है। इन्हीं बटन का इस्तेमाल इक्विलाइजर, वॉयस असिस्टेंट, वॉल्यूम आदि को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है, हालांकि यह बटन कई लोगों को पसंद नहीं आएगा, क्योंकि इस्तेमाल के दौरान इन्हें दबाने पर कान पर जोर पड़ता है। Skullcandy Spoke ईयरबड्स में न्वाइज कैंसिलेशन भी है। फोन पर बात करना संतोषजनक रहा। गेमिंग हो या फोन पर बात करना हो या फिर फिल्म देखना हो, सभी जगह Skullcandy के Spoke ईयरबड्स का परफॉर्मेंस बढ़िया है।

विज्ञापन
Skullcandy Spoke Review in India price specification and more
Skullcandy Spoke Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
Skullcandy Spoke Review: बैटरी

बैटरी को लेकर कंपनी ने 14 घंटे का दावा किया है लेकिन आपको बता दें कि यह दावा चार्जिंग केस के साथ है। दोनों बड्स की बैटरी लाइफ करीब 3.5 घंटे तक है, हालांकि एक दिक्कत यह है कि रिव्यू के दौरान कई बार ऐसा हुआ जब एक बड्स की बैटरी पहले खत्म हो गई, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। चार्जिंग के लिए केस में माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिला है। फास्ट चार्जर से चार्जिंग केस को करीब दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। तो कुल मिलाकर हम यही कह सकते हैं कि केवल बटन वाले हिस्से को अलग रखकर बात की जाए तो 3,000 रुपये की रेंज में इस वक्त ब्रांड वैल्यू के साथ एक बेस्ट वायरलेस ईयरबड्स है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed