{"_id":"5eba5edc1f24550730088dbd","slug":"tata-sky-binge-plus-price-cut-in-india-by-rs-2000-for-new-and-existing-customers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Sky Binge+ की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Tata Sky Binge+ की कीमत में हुई 2,000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत और फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 12 May 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tata sky binge plus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Tata Sky अपने Tata Sky Binge+ सेटटॉप बॉक्स में कटौती कर दी है। टाटा स्काई बिंज प्लस को अब 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 5,999 रुपये थी। टाटा स्काईका यह ऑफर नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है। नई कीमत कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
2 of 5
Tata Sky Binge+
- फोटो : Tata Sky
Tata Sky Binge+ के इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को छह महीने तक टाटा स्काई बिंज का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन में Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी अपने ग्राहकों को तीन महीने के लिए अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है।
3 of 5
tata sky binge plus
- फोटो : amar ujala
सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर महीने 249 रुपये देने होंगे, वहीं अमेजन के लिए हर महीने 129 रुपये देने होंगे। वहीं टाटा स्काई के मौजूदा ग्राहक भी 3,999 रुपये में मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए बिंजप्लस में अपग्रेड कर सकते हैं। पहले इसके लिए 5,999 रुपये देने होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Airtel Xstream Stick
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इसी साल जनवरी में टाटा स्काई ने Tata Sky Binge+ को भारत में पेश किया था। Tata Sky Binge+ एक एंड्रॉयड सेटटॉप बॉक्स है। टाटा स्काई बिंज प्लस में एंड्रॉयड का सपोर्ट होने के कारण यूजर्स इस सेटटॉप बॉक्स के जरिए सैटेलाइट चैनल और ओटीटी एप्स जैसे अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स देखने का मौका मिलेगा। Tata Sky Binge+ का मुकाबला एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स के साथ है जिसकी कीमत 3,999 रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
tata sky binge plus
- फोटो : amar ujala
Tata Sky Binge+ की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 का सपोर्ट है। कंपनी ने अपने इस सेटटॉप बॉक्स के बारे में कुछ खास जानकारी अभी नहीं दी है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में आप बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे। ओटीटी एप्स को देखने के लिए इंटरनेट का भी सपोर्ट मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।