अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतों में हाल ही में कटौती हुई है। इस लिस्ट में सैमसंग, वीवो, ओप्पो, सोनी और नोकिया जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं।
फोन खरीदने का इससे बढ़िया मौका नहीं मिलेगा, इन 10 फोन की कीमतें हुई हैं कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवो वाय71
अभी कल ही वीवो वाय71 की कीमत में 1,000 रुपये की कमी हुई है। भारत में लॉन्चिंग के समय वीवो वाय71 के 4 जीबी रैम की कीमत 12,990 रुपये थी जो अब 11,990 रुपये हो गई है। इस फोन में 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, एंड्रॉयड ओरियो, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोससर, फेस अनलॉक, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 3360mAh की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6 प्लस
सैमसंग के गैलेक्सी ए6 प्लस की कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती हुई है जिसके बाद इसे 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट, 6 इंच की फुल एचडी प्लस सु्पर एमोलेड डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा 16+5 मेगापिक्सल का और 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा और इसमें 3500mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ
सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ की कीमत अब 12,990 रुपये है जो कि पहले 16,990 रुपये थी। फोन में 5.5 इंच की एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टाकोर एक्सिनोज 7 सीरीज का प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, 3000 एमएएच की बैटरी और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।
ओप्पो एफ7
ओप्पो एफ7 के 6 जीबी/4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। 4 जीबी रैम वेरियंट को अब 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम वेरियंट को 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग के समय 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 21,990 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,990 रुपये थी। इस फोन में 6.23 की बेजललेस फुल एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हेलियो P60 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।