शाओमी आज यानि 8 अगस्त को गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन एमआई ए2 को लॉन्च करेगी। इससे पहले इस फोन को स्पेन में एमआई ए2 लाइट के साथ लॉन्च किया जा चुका है। एमआई ए2 में एमआई ए1 की तरह एंड्रॉयड वन मिलेगा। तो आइए जानते हैं एमआई ए2 के 5 खास फीचर्स के बारे में जिनका इंतजार एमआई ए2 के फैन्स कर रहे हैं।
शाओमी एमआई ए2 के 5 शानदार फीचर्स जो इसे बनाते हैं 'स्मार्ट'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल शाओमी ने पहली बार एमआई ए1 को एंड्रॉयड वन के साथ लॉन्च किया था, वहीं कंपनी के अन्य फोन में एंड्रॉयड आधारित MIUI मिलता है। एमआई ए2 में एमआई ए1 जैसा ही सॉफ्टवेयर है, लेकिन इस बार कंपनी ने आईआर ब्लास्टर, एमआई फाइल मैनेजर, एमआई स्टोर जैसे कई एप फोन में दिए हैं। एमएआई ए2 में आपको आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा, वहीं कंपनी ने कहा है कि वह एंड्रॉयड पी का भी अपडेट देगी।
स्नैपड्रैगन 660
शाओमी ने 660 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का अपनी कुछ ही डिवाइस में किया है, लेकिन एमआई ए2 पहली ऐसी ग्लोबल डिवाइस है जिसके साथ स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलेगा। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक है। इसके अलावा फोन में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज भी मिल रही है।
18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली शानदार डिस्प्ले
वैसे तो तमाम कंपनियां अपने फोन में आईफोन की तरह नॉच वाली डिस्प्ले दे रही है लेकिन शाओमी ने एमआई ए2 के साथ ऐसा नहीं किया है। एमआई ए2 में आपको 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिल रहा है।
कैमरा
एमआई ए2 में आपको 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। इसमें दूसरा लेंस कम रौशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए दिया गया है जैसा कि पिछले साल वनप्लस 5टी में दिया गया था। वहीं फ्रंट में आपको मिलता है 20 मेगापिक्सल का कैमरा। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट भी मिलती है।