फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी एमआई ए1 से कितना अलग है एमआई ए2, कीमत से लेकर फीचर्स तक

Wed, 08 Aug 2018 11:14 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 vs Mi A1: Price and specification
mi a1 vs mi a2

शाओमी ने पिछले साल एमआई ए1 को लॉन्च किया था। एमआई ए1 के कैमरे को लेकर काफी चर्चा रही, क्योंकि इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो कि बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट के साथ अच्छी फोटो क्लिक करने में मदद करता है। सोशल मीडिया पर एमआई ए1 को 'गरीबों का डीएसएलआर' कैमरा कहा गया। वहीं अब शाओमी आज यानि 8 अगस्त को भारत में एमआई ए2 पेश कर रही है। तो आइए जानते हैं एमआई ए2, पिछले साल लॉन्च हुए एमआई ए1 से कितना अलग है।

Xiaomi Mi A2 vs Mi A1: Price and specification
xiaomi mi a1

सबसे पहले शाओमी एमआई ए1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और साथ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा फोन में डुअल कैमरा सेटअप है इनमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं।

Xiaomi Mi A2 vs Mi A1: Price and specification
Xiaomi Mi A1

कैमरे में 3.0 ब्यूटी मोड दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3080 एमएएच की बैटरी। फोन की कीमत 14,999 रुपये थी लेकिन बाद में इसे 13,999 रुपये में बेचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 vs Mi A1: Price and specification
Xiaomi Mi A2

अब एमआई ए2 की बात करें तो इसमें प्रोसेसर से लेकर कैमरे तक में आपको बदलाव देखने को मिलेंगे। एमआई ए2 में 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D का कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसेर दिया गया है। यह फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। हालांकि शाओमी एमआई ए2 का 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भारत में लॉन्च नहीं होगा।

विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 vs Mi A1: Price and specification
Xiaomi Mi A2 Vs Mi A2 Lite

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इस फोन में भी एंड्रॉयड वन मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed