फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VingaJoy Fuelbar Review: कैसा है 10000mAh वाला यह मेड इन इंडिया पावरबैंक?

Sat, 12 Sep 2020 04:55 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 12 Sep 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
VingaJoy FuelBar 10000mAh power bank review in hindi
VingaJoy Fuelbar Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

घरेलू गैजेट एसेसरीज कंपनी VingaJoy ने पिछले महीने भारत में अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है जिसकी क्षमता 10,000 एमएएच की है। VingaJoy Fuelbar पावरबैंक की कीमत 2,499 रुपये है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह पावरबैंक मेड इन इंडिया है। इस पावरबैंक की खासियत इसकी नॉन मेटालिक बॉडी और कॉम्पेक्ट साइज है। इसके साथ ग्रिपिंग अच्छी बनती है और यह हाथ से फिसलता नहीं है। इस पावरबैंक को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह पावरबैंक...

VingaJoy FuelBar 10000mAh power bank review in hindi
VingaJoy FuelBar 10,000mAh power bank - फोटो : amarujala

VingaJoy Fuelbar की स्पेसिफिकेशन
इसमें 10000एमएएच की बैटरी है। इसमें एक एलईडी डिजिटल इंडिकेटर दिया गया है। यह इंडिकेटर चार्जिंग लेवल (25%, 50%, 75%,100%) के बारे में जानकारी देता है। इस पावरबैंक में डुअल इनपुट चार्जिंग पोर्ट है जिनमें TypeC/माइक्रो शामिल हैं। यानी आप टाइप सी और माइक्रो यूएसबी दोनों प्रकार के केबल से इसे चार्ज कर सकते हैं। इसका आउटपुट 2.0A का है। इसके साथ छह महीने की वारंटी भी मिल रही है। इसकी लाइफ साइकिल 500 है। इसमें दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं यानी एक बार में आप दो डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। इस पावरबैंक के साथ एक कैरी बैग भी फ्री में मिल रहा है।

VingaJoy FuelBar 10000mAh power bank review in hindi
VingaJoy Fuelbar Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
VingaJoy Fuelbar की डिजाइन

विंगाजॉय के इस पावरबैंक की डिजाइन अच्छी है। शानदार ग्रिपिंग के लिए इसकी बॉडी पर चेक मार्क दिए गए हैं। बॉडी पूरी तरह से प्लास्टिक है। ऐसे में करंट के झटके लगने का खतरा नहीं है। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। साइज भी कॉम्पैक्ट है और यह पावरबैंक काफी हैंडी है। इसकी साइज करीब 4.25 इंच की है। पावरबैंक की बॉडी पर टॉप में पावर बटन दिया गया है जिसके साथ चार्जिंग लेवल का इंडिकेटर है। यह इंडिकेटर काफी काम का है क्योंकि यह आपको बताते रहता है कि बैटरी कितने प्रतिशत तक बची है। पावरबैंक को ऑन करने पर ही इंडिकेटर दिखता है। इस पावरबैंक के टॉप पर चार पोर्ट हैं जिनमें दो यूएसबी (आउटपुट), एक माइक्रो (इनपुट) और एक टाइप-सी (इनपुट) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VingaJoy FuelBar 10000mAh power bank review in hindi
VingaJoy Fuelbar Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय
VingaJoy Fuelbar की परफॉर्मेंस

इस पावरबैंक में 10000mAh की बैटरी है। रिव्यू के दौरान VingaJoy Fuelbar पावरबैंक को फुल चार्ज करने में हमें पूरे 7 घंटे का वक्त लगा। पावरबैंक को चार्ज करने के दौरान पावरबैंक का पोर्ट वाला हिस्सा थोड़ा गर्म होता है। इस पावरबैंक में आपको फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी। बैकअप की बात करें तो हम आईफोन एसई 2020 को फुल चार्ज कर पाए, जबकि वनप्लस 8 की बैटरी 92 फीसदी तक चार्ज हो पाई। 

विज्ञापन
VingaJoy FuelBar 10000mAh power bank review in hindi
VingaJoy Fuelbar Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

इसके बाद पावरबैंक की बैटरी खत्म हो गई। आईफोन एसई 2020 को फुल चार्ज करने में करीब 3 घंटे का वक्त लगा। तो कुल मिलाकर कहें तो VingaJoy Fuelbar का यह पावरबैंक बैकअप के मामले में ठीक है लेकिन इसकी कीमत मौजूदा बाजार के हिसाब से दोगुनी से भी अधिक है। 10000एमएएच के पावरबैंक आपको 599 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल जाएंगे, जबकि शाओमी जैसी पोपुलर कंपनियों के 10000एमएएच के पावरबैंक की कीमत 899 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed