फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीवो के इस पॉप अप कैमरे वाले फोन की कीमत में हुई 3,000 रुपये की कटौती

Thu, 01 Aug 2019 05:10 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 01 Aug 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Vivo V15 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 23990, know details here
vivo v15 pro

वीवो ने अपने एक पॉप अप कैमरे वाले फोन Vivo V15 Pro की कीमत में भारत में कटौती की है। कटौती के बाद वीवो वी15 प्रो को 3,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। वीवो वी15 प्रो अमेजन और फ्लिपकार्ट पर कटौती की कीमत के साथ लिस्ट भी हो गया है। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर भी पर भी नई कीमत के साथ फोन को खरीदा जा सकता है।

Vivo V15 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 23990, know details here
Vivo V15 Pro

कटौती के बाद वीवो वी15 प्रो की कीमत
कटौती के बाद Vivo V15 Pro के 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,990 रुपये और 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,990 रुपये हो गई है। बता दें कि वीवो वी15 प्रो के भारत में 28,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Vivo V15 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 23990, know details here
Vivo V15 Pro - फोटो : amar ujala

Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन
Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 6/8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo V15 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 23990, know details here
Vivo V15 Pro - फोटो : Amar Ujala

Vivo V15 Pro का कैमरा
कैमरे की बात करें तो वैसे इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलेंगे जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो कि पॉप अप स्टाइल में होगा।

विज्ञापन
Vivo V15 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 23990, know details here
Vivo V15 Pro - फोटो : Amar Ujala

Vivo V15 Pro की कनेक्टिविटी
 Vivo V15 Pro में 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, 4G VoLTE, वाई-फाई, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed