फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivo V15 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा 32MP का पॉप अप फ्रंट कैमरा

Wed, 20 Feb 2019 09:23 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 20 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Vivo V15 Pro set to launch in India on 20th February, Know price and specifications
vivo v15 pro

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो आज यानि बुधवार, 20 फरवरी 2019, को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V15 Pro लॉन्च करने वाली है। वीवो वी15 प्रो की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। वीवो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर Vivo V15 Pro को लिस्ट भी कर दिया गया है। वीवो के इस नए फोन की खासियतों की बात करें तो Vivo V15 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा जो कि 32 मेगापिक्सल का होगा।

Vivo V15 Pro set to launch in India on 20th February, Know price and specifications
Vivo V15 Pro - फोटो : mysmartprice

Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन
Vivo V15 Pro की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Vivo V15 Pro set to launch in India on 20th February, Know price and specifications
Vivo V15 Pro
Vivo V15 Pro का कैमरा

कैमरे की बात करें तो वैसे इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलेंगे जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो कि पॉप अप स्टाइल में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo V15 Pro set to launch in India on 20th February, Know price and specifications
Vivo V15 Pro
Vivo V15 Pro की कनेक्टिविटी

कहा जा रहा है कि Vivo V15 Pro में 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत की बात करें तो माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को रिलायंस डिजिटल के स्टोर पर 29,990 रुपये के साथ ऑनलाइन लिस्ट किया गया है। हालांकि असली कीमत की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में ही मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed