फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIVO X50 SERIES: गिंबल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ VIVO X50 PRO

Thu, 16 Jul 2020 01:25 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 16 Jul 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
VIVO X50 PRO and VIVO X50 Smartphone launched in India with gimbal system camera
VIVO X50 - फोटो : amarujala

Vivo ने भारत में अपनी एक्स सीरीज पेश की है। वीवो एक्स सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिनमें Vivo X50 और Vivo X50 PRO शामिल हैं। इन दोनों फोन को खासतौर पर फोटोग्राफी के शौकीनों के लॉन्च किया है। दोनों फोन की डिजाइन प्रीमियम और फैंसी है। वीवो एक्स50 प्रो में गिंबल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 60एक्स जूम भी दिया गया है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में विस्तार से...

VIVO X50 PRO and VIVO X50 Smartphone launched in India with gimbal system camera
VIVO X50 - फोटो : amarujala

Vivo X50 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच OS 10.5 दिया गया है। फोन में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले में एचडी 10 प्लस का सपोर्ट है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

VIVO X50 PRO and VIVO X50 Smartphone launched in India with gimbal system camera
vivo x50 pro - फोटो : amarujala

Vivo X50 का कैमरा
Vivo X50 में क्वॉड  रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.6 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 13 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 20एक्स जूम मिलेगा। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIVO X50 PRO and VIVO X50 Smartphone launched in India with gimbal system camera
vivo X50 Series - फोटो : amarujala

Vivo X50 की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 4200mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए फोन के साथ बॉक्स में 33W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा, लेकिन फोन के साथ बॉक्स में टाइप-सी टू 3.5एमएम का एक केबल मिलेगा। vivo X50 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,990 रुपये है।

विज्ञापन
VIVO X50 PRO and VIVO X50 Smartphone launched in India with gimbal system camera
vivo x50 pro - फोटो : amarujala

VIVO X50 PRO की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस 3डी कर्व्ड अल्ट्रा ओ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसमें एचडीार 10प्लस का सपोर्ट है। डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो इस फोन में एक्स50 जैसा ही कैमरा सेटअप है लेकिन इसके 48 मेगापिक्सल वाले लेंस को कस्टमाइज किया गया है। कैमरे में गिंबल का सपोर्ट है और इसके साथ 60एक्स जूम मिलता है। इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। फोन में 4315mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 5जी का सपोर्ट मिलेगा। फोन की कीमत 49,990 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed