फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivo Y91i जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, शुरुआती कीमत होगी 7,990 रुपये

Fri, 08 Mar 2019 10:23 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 08 Mar 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Vivo Y91i Coming Soon in India with starting price of Rs 7,990
Vivo Y91i

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y91i लॉन्च करने वाली है। Vivo Y91i को वीवो की मलेशिया और थाइलैंड की वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। इन दोनों वेबसाइट से फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। वहीं कहा जा रहा है कि भारत में Vivo Y91i की शुरुआती कीमत 7,990 रुपये होगी। आइए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स के बारे में।

Vivo Y91i Coming Soon in India with starting price of Rs 7,990
Vivo Y91i

Vivo Y91i की कीमत
इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक भारत में Vivo Y91i के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,990 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,490 रुपये होगी।

Vivo Y91i Coming Soon in India with starting price of Rs 7,990
Vivo Y91i

Vivo Y91i की स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मलेशिया और थाइलैंड की साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित फनटच OS 4.5 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.22 इंच की HD+ आईपीएस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। वहीं फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 2/3 जीबी रैम और 16/32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo Y91i Coming Soon in India with starting price of Rs 7,990
Vivo Y91i

Vivo Y91i का कैमरा
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का मिलेगा। इस फोन में 4030 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed