फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी एमआई ए2 vs रेडमी नोट 5 प्रो: कौन कितने पानी में, कीमत से लेकर फीचर्स तक

Thu, 09 Aug 2018 04:30 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro: Price, specifications and features compared
Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro

शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन एमआई ए2 लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है। एमआई ए2 में भी एमआई ए1 की तरह एंड्रॉयड वन दिया गया है। शाओमी एमआई ए2 की कीमत 16,999 रुपये है। ऐसे में इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी के ही रेडमी नोट 5 प्रो से होने वाली है। तो आइए देखते हैं कि दोनों फोन में किसे खरीदना फायदे का सौदा होगा।

Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro: Price, specifications and features compared
Xiaomi Mi A2

डिस्प्ले
दोनों फोन में 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro: Price, specifications and features compared
Xiaomi RedMi Note 5 Pro
प्रोसेसर और ग्राफिक्स

रेडमी नोट 5 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू है, वहीं एमआई ए2 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro: Price, specifications and features compared
Xiaomi Mi A2

रैम और स्टोरेज
शाओमी एमआई ए2 में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 व 128 जीबी स्टोरेज है, वहीं रेडमी नोट 5 प्रो में 4/6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।

विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 vs Redmi Note 5 Pro: Price, specifications and features compared
Xiaomi RedMi Note 5 Pro

कैमरा
दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एमआई ए2 में डुअल रियर कैमरा (12+20 मेगापिक्सल) और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं नोट 5 प्रो में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन के दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed