Xiaomi के नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A3 को आज यानी 27 अगस्त को एक बार फिर से खरीदने का मौका है। शाओमी एमआई ए3 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे शाओमी इंडिया की वेबसाइट Mi.com, अमेजन और एमआई होम स्टोर से होगी। Mi A3 की खासियतों की बात करें तो इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Xiaomi Mi A3 को खरीदने का आज है मौका, जानें कीमत से लेकर ऑफर्स तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Xiaomi Mi A3 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
भारत में Mi A3 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा एमआई ए3 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये है। एमआई ए3 तीन कलर वेरियंट Not Just Blue, More Than White और Kind of Gray में मिलेगा। ऑफर्स की बात करें तो यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदते हैं तो आपको 750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं एयरटेल के ग्राहकों को डबल डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
Mi A3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।
Mi A3 का कैमरा और बैटरी
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ पैनोरमा सेल्फी फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और 4030mAh की बैटरी मिलेगी। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।