फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi Redmi 9A की दोपहर 12 बजे से सेल शुरू, जानें 6799 रुपये की शुरुआती कीमत में क्या है खास

Wed, 16 Sep 2020 12:38 PM IST
श्रीधर मिश्रा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 16 Sep 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 9A sale starts at 12 noon, price starts at Rs 6799
Redmi 9A - फोटो : Redmi

Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi 9A की आज तीसरी सेल है। बता दें कि कंपनी ने अपने नए फोन को इस महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इसकी पहली सेल 4 सितंबर और दूसरी सेल 9 सितंबर को थी। कंपनी की तरफ से आज दोपहर 12 बजे इसकी सेल अमेजन इंडिया (Amazon India) और एमआई डॉट कॉम (mi.com) पर शुरू की गई। ऐसे में जो ग्राहक इस स्मार्टफोन को अब तक नहीं खरीद पाए हैं, वो आज इसे खरीद सकते हैं। यहां जानकारी के लिए बता दें कि Redmi 9A स्मार्टफोन Xiaomi के Redmi 9 सीरीज का हिस्सा है। यह कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक है। 

Redmi 9A: कीमत 

Xiaomi Redmi 9A sale starts at 12 noon, price starts at Rs 6799
Redmi 9A - फोटो : Redmi

Redmi 9A की कीमतों के बारे में बात करें तो भारतीय बाजार में इसके 2GB/32GB वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है। वहीं, इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Redmi 9A: स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Redmi 9A sale starts at 12 noon, price starts at Rs 6799
Redmi 9A - फोटो : Redmi
Redmi 9A में 6.53 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए मीडिया टेक हीलियो G25 SoC चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन MIUI 12 इंटरफेज पर रन करता है। इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है। इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Redmi 9A: कैमरा

Xiaomi Redmi 9A sale starts at 12 noon, price starts at Rs 6799
Redmi 9A - फोटो : REDMI
Redmi 9A के कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। 
विज्ञापन

Redmi 9A: बैटरी और कनेक्टिविटी

Xiaomi Redmi 9A sale starts at 12 noon, price starts at Rs 6799
Redmi 9A - फोटो : droidates
Redmi 9A में 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फीई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक और माइक्रो- यूएसबी पोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन स्पैश रेजिस्टेंट है। इसका वजन 194 ग्राम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed