फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डुअल रियर कैमरा के साथ मिलने वाले 5 बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 15,000 रुपये तक

Tue, 04 Sep 2018 11:28 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 Pro TO Realme2: Best dual camera smartphones in India under Rs 15,000
best dual camera phone

स्मार्टफोन में कैमरा को लेकर हमेशा चर्चा रहती है और हो भी क्यों ना, लोग अपनी पल-पल की यादों को कैमरे में कैद जो करना चाहते हैं। कुछ दिन पहले तक सिंगल कैमरे की मांग थी जो अब डुअल रियर कैमरे की मांग में बदल गई है। आए दिन बाजार में डुअल रियर कैमरे के साथ स्मार्टफोन लांच किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में डुअल रियर कैमरे के साथ रियलमी 2 लांच हुआ है। तो चलिए 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले 5 डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro TO Realme2: Best dual camera smartphones in India under Rs 15,000
Realme 2

रियलमी 2
इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720X1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर F/2.2 है। इसके अलावा फोन में 4230 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। रियलमी 2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये है। 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro TO Realme2: Best dual camera smartphones in India under Rs 15,000
xiaomi redmi note 5 pro
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले, 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। इस फोन के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 Pro TO Realme2: Best dual camera smartphones in India under Rs 15,000
Asus ZenFone Max Pro M1 Blue Colour variant

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।

विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 Pro TO Realme2: Best dual camera smartphones in India under Rs 15,000
Honor 9N
हॉनर 9एन

हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज कोे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोटो क्लिक करते समय आप बैकग्राउंड बदल सकेंगे। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है। Honor 9N के 3Gb/32GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, 4/64 जीबी वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 4/128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed