फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi के ग्राहकों को लगा झटका, रेडमी नोट 8 एक बार फिर हुआ महंगा

Sun, 12 Jul 2020 12:00 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 12 Jul 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi redmi note 8 price hike in india again know new price and specifications
Redmi Note 8 - फोटो : mi.com

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने एक बार फिर ग्राहकों को झटका देते हुए अपने शानदार डिवाइस रेडमी नोट 8 (Redmi Note 8) की कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। रेडमी नोट 8 के चार जीबी रैम वाले वेरिएंट में 500 रुपये का इजाफा किया गया है, लेकिन इसके छह जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले जून में रेडमी नोट 8 की कीमत में बढ़ोतरी की थी।

Xiaomi redmi note 8 price hike in india again know new price and specifications
Redmi Note 8 - फोटो : mi.com

Redmi Note 8 की नई कीमत 
शाओमी ने रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया है। अब इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 11,499 रुपये की बजाय 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। लेकिन कंपनी ने इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है।

Xiaomi redmi note 8 price hike in india again know new price and specifications
Redmi Note 8 - फोटो : mi.com

Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340 × 1,080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi redmi note 8 price hike in india again know new price and specifications
redmi note 8 - फोटो : amazon

Redmi Note 8 का कैमरा
कंपनी ने रेडमी नोट 8 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।

विज्ञापन
Xiaomi redmi note 8 price hike in india again know new price and specifications
redmi note 8 - फोटो : amazon

Redmi Note 8 की बैटरी 
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 4G VoLTE और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed