{"_id":"5a3a353f4f1c1b8e698c2e81","slug":"zanco-tiny-t1-is-the-world-s-smallest-mobile-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zanco Tiny T1 है दुनिया का सबसे छोटा फोन, वजन सिर्फ 13 ग्राम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Zanco Tiny T1 है दुनिया का सबसे छोटा फोन, वजन सिर्फ 13 ग्राम, देखें तस्वीरें
Wed, 20 Dec 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 20 Dec 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Zanco Tiny T1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अब आप भी बड़े स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं तो आपके लिए दुनिया का सबसे छोटा फोन लॉन्च हो गया है जिसकी साइज एक क्रेडिट कार्ड के बराबर है। इस अनोखे फोन को यूनाइटेड किंगडम की कंपनी Kickstarter ने लॉन्च किया है जिसका नाम Zanco Tiny t1 है। इस फोन को 18 साल पुरानी कंपनी Clubit New ने तैयारी किया है।
2 of 5
Zanco Tiny T1 is the world’s smallest mobile phone
Tiny t1 की साइज की बात करें तो इसकी साइज क्रेडिट कार्ड से भी छोटी है। फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि यह वॉकिंग करने वालों, दौड़ने वालों, साइकिल चलाने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
3 of 5
Zanco Tiny T1 is the world’s smallest mobile phone
हालांकि यह फोन फीचर फोन है और यह 2जी नेटवर्क पर काम करता है। इसमें 200mAh की बैटरी लगी है जो 180 घंटे का टॉकटाइम देती है। फोन का वजन सिर्फ 13 ग्राम है और इसमें 0.49 इंच की OLED डिस्प्ले है। इसमें 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 32 एमबी रैम दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Zanco Tiny T1 is the world’s smallest mobile phone
फोन में नैनो सिम कार्ड स्लॉट, कीपैड, माइक्रो यूएसबी, ब्लूटूथ, 300 फोनबुक मेमोरी और 50 SMS के लिए स्टोरेज है। फोन की कीमत 40 डॉलर यानी करीब 2,563 रुपये होगी और इसकी बिक्री पूरी दुनिया में मार्च 2018 से होगी।
विज्ञापन
5 of 5
Elari NanoPhone C
बता दें कि इससे पहले दुनिया का सबसे छोटा फोन का खिताब इलारी नैनोफोन सी Elari NanoPhone C के नाम था जिसकी साइजएक क्रेडिट कार्ड के बराबर है। इस फोन की कीमत 3,940 रुपये है।फोन का वजन सिर्फ 30 ग्राम और इसमें 1 इंच की डिस्प्ले, 32MB रैम, 32MB की स्टोरेज, डुअल सिम, 280mAh की बैटरी, MP3 प्लेयर, एफएम रेडियो, वॉयस रिकॉर्डिंग और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।