सब्सक्राइब करें

Google Pay: किसी दूसरे व्यक्ति को पता चल गया है आपका गूगल पे यूपीआई पिन, तो बिना घबराए करें ये काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
Google Pay How to change upi pin in Google pay know the method
Google Pay - फोटो : Google

आज देश भर में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया जा रहा है। यूपीआई के आने के बाद भारत में डिजिटल रूप से हो रही लेन देन के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। आज बड़े पैमाने पर लोग एक दूसरे को डिजिटली भुगतान कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ साइबर फ्रॉड और हैकिंग का संसार भी काफी बड़ा हो रहा है। कोरोना महामारी के बाद से साइबर ठगी के कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। आज भारत में बड़े पैमाने पर लोग अमेजन पे, गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि प्लेटफॉर्म पर यूपीआई के जरिए लेन देन करते हैं। अगर आप गूगल पे यूजर हैं और किसी दूसरे व्यक्ति को आपके यूपीआई पिन के बारे में पता चल जाए, तो एक बहुत बड़े घाटे का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने गूगल पे के यूपीआई पिन को आसानी से बदल सकते हैं। आइए जानते हैं -

Trending Videos
Google Pay How to change upi pin in Google pay know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इसके लिए सबसे पहले फोन में गूगल पे ऐप को ओपन करें।
  • उसके बाद आपको सबसे ऊपर अपने प्रोफाइल के विकल्प का चयन करना है।
  • आपकी मोबाइल स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा यहां अपने बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Google Pay How to change upi pin in Google pay know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • आपको अपने उस बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करना है, जिसका यूपीआई पिन आप बदलना चाहते हैं।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको स्क्रीन की दाईं ओर सबसे ऊपर की तरफ तीन डॉट्स वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Google Pay How to change upi pin in Google pay know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • इसे करने के बाद आपके सामने कई विकल्प आ जाएंगे। आपको चेंज यूपीआई पिन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • यहां आपको सबसे पहले अपना पुराना यूपीआई पिन दर्ज करना है। उसके बाद नया पिन डालना होगा। 
विज्ञापन
Google Pay How to change upi pin in Google pay know the method
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपका यूपीआई पिन सफलतापूर्वक बदल जाएगा।
  • इस प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से अपने यूपीआई पिन को बदल सकते हैं। इस प्रोसेस में आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed