सब्सक्राइब करें

How to Find Lost Phone: इस ट्रिक की मदद से चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन का आसानी से लगा सकते हैं पता, जानें क्या है प्रोसेस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
How to find lost phone in Hindi know the trick tech news in Hindi
चोरी या गुम हुए फोन का ऐसे लगाएं पता - फोटो : Pixabay

आज दुनिया भर में बढ़ चढ़कर स्मार्टफोन का उपयोग किया जा रहा है। हर व्यक्ति के पास आज मोबाइल फोन है। इसने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। बढ़ते मोबाइल फोन उपयोग के सामानांतर उनके चोरी होनी की घटनाओं में भी काफी वृद्धि हुई है। रोजाना ऐसी कई घटनाएं सामने निकलकर आती हैं, जिनमें व्यक्ति के फोन चोरी होने की वारदात का जिक्र होता है। ऐसे में व्यक्ति को एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन का दोबारा पता लगा सकते हैं। ये ट्रिक काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस फोन का पता लगाने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे, जिन्हें हम आपको आगे बताने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से -

Trending Videos
How to find lost phone in Hindi know the trick tech news in Hindi
चोरी या गुम हुए फोन का ऐसे लगाएं पता - फोटो : Pixabay
  • फोन चोरी या गुम होने के तुरंत बाद आपको किसी दूसरे फोन में गूगल फाइंड माई डिवाइस ऐप को डाउनलोड करना है।
  • ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करें।
  • अब आपको ऐप में उस जीमेल आईडी के साथ लॉगिन करना है, जो आपके चोरी या गुम हो चुके मोबाइल में पहले से लॉगिन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to find lost phone in Hindi know the trick tech news in Hindi
चोरी या गुम हुए फोन का ऐसे लगाएं पता - फोटो : iStock
  • इस प्रोसेस को करने  के बाद आप आसानी से अपने चोरी या गुम हो चुके फोन को ट्रैक कर पाएंगे।
  • इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए आपके फोन का जीपीएस सिस्टम और मोबाइल दोनों ऑन होना चाहिए।
How to find lost phone in Hindi know the trick tech news in Hindi
चोरी या गुम हुए फोन का ऐसे लगाएं पता - फोटो : iStock
  • उसके बाद ही आप अपने मोबाइल फोन को ट्रैक कर पाएंगे।
  • अगर आपके मोबाइल फोन को चोर ने स्विच ऑफ कर दिया है, तो इस स्थिति में आप उसे ट्रैक नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
How to find lost phone in Hindi know the trick tech news in Hindi
चोरी या गुम हुए फोन का ऐसे लगाएं पता - फोटो : iStock
  • ऐसे में आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाना होगा। वहां फोन चोरी या गुम होने की शिकायत दर्ज करानी होगी।
  • ऊपर बताई गई ट्रिक को आप केवल एंड्रॉयड फोन में ही अंजाम दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed