जब भी हमें एक जगह से दूसरे स्थान पर जाना होता है, तो हम कई तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें बस, ट्रेन, हवाई जहाज और अपना वाहन शामिल होता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि मिडिल क्लास से लेकर बाकी तबके के लगभग सभी लोग भी भारतीय रेल से यात्रा करना ही पसंद करते हैं। इसके कई फायदे हैं, एक तो काफी दूरी की यात्रा भी कम समय में पूरी हो जाती है। वही, आपको रेलवे में यात्रा करने के लिए टिकट लेना पड़ता है, जिसके लिए कुछ लोग तो प्लेटफॉर्म पर बने टिकट काउंटर से टिकट खरीदते हैं, लेकिन यहां लाइन काफी लंबी होने के चलते काफी समय लगता है। वहीं, दूसरा लोग दुकानों पर ब्रोकर के द्वारा अपना टिकट बुक करवा लेते हैं, जो कि मिनटों में हो जाता है। लेकिन इसके लिए लोगों को टिकट से कुछ ज्यादा पैसे दुकान वाले को दने पड़ते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना खुद का आईआरसीटीसी अकाउंट बना लें, जिसका आसान सा प्रोसेस हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
{"_id":"6156fa358ebc3e0de90f74c3","slug":"irctc-login-process-how-to-create-irctc-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: ब्रोकर से टिकट बुक कराने का झंझट खत्म, आईआरसीटीसी पर मिनटों में बनाएं अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
काम की बात: ब्रोकर से टिकट बुक कराने का झंझट खत्म, आईआरसीटीसी पर मिनटों में बनाएं अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस
Fri, 01 Oct 2021 05:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी में अकाउंट बनाने का प्रोसेस
- फोटो : irctc website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी में अकाउंट बनाने का प्रोसेस
- फोटो : https://www.irctc.co.in/nget/train-search
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले आईरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है और यहां जाकर रजिस्टर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
आईआरसीटीसी में अकाउंट बनाने का प्रोसेस
- फोटो : https://www.irctc.co.in/nget/train-search
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें आपको अपनी बेसिक जानकारी (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पता आदि) भरना है। वहीं, इसके आखिर में एक कैप्चा कोड भरकर इसे सब्मिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी में अकाउंट बनाने का प्रोसेस
- फोटो : https://www.irctc.co.in/nget/train-search
स्टेप 3
- जब आप सब्मिट पर क्लिक कर देंगे, तो आपके सामने टर्म एंड कंडिशन का एक पेज खुलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन गया है और आप अपने आईडी पासवर्ड से इसे लॉगिन कर सकते हैं, और बिना किसी की मदद के अपना टिकट बुक कर सकते हैं।