भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए वैसे तो कई तरह के वाहनों का उपयोग किया जाता है, लेकिन भारतीय रेल का अपना अलग स्थान है। लोग एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए ट्रेन में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए प्लेटफॉर्म से खरीदकर या ऑनलाइन माध्यम के जरिए टिकट बुक किया जा सकता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट बेहद आसानी से मिल जाता है, जिसमें आप अपनी पसंद की बर्थ और कोच तक चुन सकते हैं। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, बस टिकट प्लेटफॉर्म रेडबस ने रेडरेल सेवा की शुरुआत करने की घोषणा की है, जिससे रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और इसके फायदों के बारे में...
{"_id":"61a5f6457122ea2b793f1902","slug":"irctc-redrail-redbus-launch-new-redrail-service-for-train-ticket-booking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC RedRail: ग्राहकों को रेलवे का नया तोहफा, अब 'रेडरेल' के जरिए टिकट कर पाएंगे बुक, और भी हैं फायदे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
IRCTC RedRail: ग्राहकों को रेलवे का नया तोहफा, अब 'रेडरेल' के जरिए टिकट कर पाएंगे बुक, और भी हैं फायदे
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Nov 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
क्या है रेडरेल?
- दरअसल, रेडबस कंपनी ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता किया है, जिसमें रेडबस उसके अधिकृत पार्टनर के रूप में काम करेगा। ऐसे में अब यात्री बस के अलावा भारतीय रेल की टिकट भी आसानी से बुक कर पाएंगे। रेडबस कंपनी के मुताबिक, देश के लगभग एक करोड़ ट्रेन पैसेंजर इस नई सेवा रेडरेल का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऑनलाइन खरीद सकेंगे ट्रेन टिकट
- रेडबस की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, रेडरेल की सेवा डेस्कटॉप, मोबाइल वेब और आईओएस प्लेटफॉर्म पर जल्द उपलब्ध होगा। इसमें सभी शेड्यूल ट्रेन सेवाएं होंगी, जिसमें लगभग रोजाना 90 लाख सीट शामिल हैं। इन ट्रेन सीट को यात्री इस ऐप के जरिए ही आसानी से बुक कर पाएंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शुरुआत में कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं
- रेडबस की तरफ से ये भी कहा गया है कि शुरुआत में रेडरेल पर किसी भी तरह का सर्जिस चार्ज या पेमेंट गेटवे चार्ज नहीं लिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों के लिए ट्रेन टिकट बुक करने का ये बेहतर विकल्प होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पांच क्षेत्रीय भाषाओं में कस्टमर सपोर्ट
- कंपनी के मुताबिक, इस रेडरेल सर्विस के जरिए जहां यात्री बिना किसी परेशानी के टिकट बुक कर पाएंगे। तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें पांच क्षेत्रीय भाषाओं में कस्मटर केयर सपोर्ट भी मिल सकेगा। वहीं, तत्काल रिफंड और कैंसिलेशन जैसी सुविधाएं भी इसमें होगी।