लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा कोई अपडेट हुआ है तो वह चुनाव आयोग है। चुनाव आयोग ने एक ओर जहां अपने ट्विटर हैंडल के नाम के साथ देशकामहात्योहार जोड़ा, वहीं आयोग ने लोगों की सुविधाओं के लिए कई सारे मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए हैं। चुनाव आयोग अब पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। चुनाव आयोग के इन ऐप्स की मदद से आप किसी कैंडिडेट की शिकायत कर सकते हैं और साथ ही रियलमी टाइम में वोटिंग का प्रतिशत जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं चुनाव आयोग के इन ऐप्स के बारे में...
बड़े काम के हैं EC के ये Apps, दिव्यांग घर मंगा सकते हैं व्हीलचेयर, आप कर सकते हैं गड़बड़ी की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
cVIGIL
चुनाव आयोग के इस cVIGIL मोबाइल ऐप के जरिए देशभर के मतदाता अपने चुनावी क्षेत्र में हो रही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत चुटकियों में कर सकते हैं। खास बात यह है कि शिकायत के बाद 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी की सबूत के तौर पर वोटर्स फोटो और वीडियो भी भेज सकेंगे। इस ऐप में आप अपने लोकेशन की भी जानकारी दे सकते हैं कि कौन-सी जगह पर चुनाव को लेकर गड़बड़ी हो रही है। उदाहरण के तौर पर किसी को पैसे देकर वोट खरीदा जा रहा है। इसमें आपको एक डिस्क्रिप्शन बॉक्स भी मिलता है जिसमें आप पूरी जानकारी टाइप कर सकते हैं। इस ऐप को आप फ्री में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Voter Turnout
इस ऐप को भी आप गूगल प्ले-स्टोर से अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप रियल टाइम में यह जान सकते हैं कौन-से बूथ पर मतदाताओं की संख्या कितनी है। चुनाव उपायुक्त संदीप सक्सेना के मुताबिक इस ऐप को लगातार अपडेट किया जाता है। मतदान शुरू होने से पहले और मतदान खत्म होने के बाद आंकड़ों को अपडेट किया जाता है और आंकड़ों का मिलान भी किया जाता है। इस ऐप को खोलते ही आपको देश के सभी राज्यों में संभावित मतदाताओं की संख्या दिखेगी। इस ऐप में देशभर में हुए चुनाव का प्रतिशत भी दिखता है।
Voter Helpline
इस ऐप को आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद शुरुआती सेटिंग करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस ऐप की मदद से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में जाकर सर्च योर नेम इन इलेक्ट्रॉल रोल में बार में सर्च करना होगा। नाम सर्च करने के लिए आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर बताना होगा। इस ऐप की मदद से आप नए वोटर कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अपने वोटर कार्ड में कोई सुधार भी करवा सकते हैं। साथ ही यदि आपने वोटर कार्ड के लिए अप्लाई किया है तो भी इस ऐप के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके कार्ड का स्टेटस क्या है। इस ऐप पर आप वोट डालकर अपनी सेल्फी भी अपलोड कर सकते हैं और वोटर हेल्पलाइन की गैलरी में आपकी फोटो भी आ सकती है।
Suvidha
चुनाव आयोग का यह ऐप आम आदमी के लिए नहीं, बल्कि प्रत्याशियों के लिए है। इस ऐप की मदद से प्रत्याशी अपना नामांकन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा राजनीतिक रैलियों के लिए अनुमति से लेकर हेलीकॉप्टर उतरने और रैली में गाड़ियों की संख्या के लिए भी अनुमति ले सकते हैं।