{"_id":"5cadd7c1bdec22142901a736","slug":"pubg-mobile-in-real-life-on-a-private-island-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब असल जिंदगी में आईलैंड पर होगा PUBG गेम, शामिल होंगे 100 प्लेयर्स, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
अब असल जिंदगी में आईलैंड पर होगा PUBG गेम, शामिल होंगे 100 प्लेयर्स, ऐसे करें आवेदन
पबजी मोबाइल गेम के बारे में तो आप जानते ही होंगे। भारत में पबजी को लेकर बड़ा बवाल हो रहा है। कई शहरों में पबजी पर बैन लगाने की मांग चल रही है, वहीं इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो आपको हैरान कर सकती है। खबर है कि PUBG मोबाइल गेम अब स्मार्टफोन पर नहीं बल्कि असल जिंदगी में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
2 of 5
hushhush
दरअसल HushHush.com नाम की एक वेबसाइट असल जिन्दगी में पबजी खेलने को लेकर एक विज्ञापन दिया गया है। यह विज्ञापन किसी और ने नहीं बल्कि इस वेबसाइट के फाउंडर आरोल हार्पिन ने ही दी है।
3 of 5
PUBG
आरोन हार्पिन चाहते हैं कि एक निजी आईडैंल पर वास्तव में पबजी मोबाइल गेम मैच का आयोजन किया जाए। आईलैंड पर होने वाले इस पबजी गेम मैच में लोग वास्तव में एक-दूसरे से लड़ेंगे। इस मैच के लिए प्लेयर्स की भी तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pubg
यह गेम 12 घंटे का होगा और इस पर 1 करोड़ रुपये से भी अधिक का खर्च आएगा। गेम में शामिल होने के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल 2019 है। 10 मई को खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। कंपनी खिलाड़ियों से 6 सप्ताह के लिए 40,73,469 रुपये में अनुबंध भी करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
pubg game
हालांकि इस रियल लाइफ पबजी गेम में भी किसी प्लेयर की जान नहीं जाएगी, क्योंकि इसमें हथियार के तौर पर एयरसॉफ्ट गन और टच-सेंसिटिव कवच दिए जाएंगे। यह गेम तीन दिनों तक चलेगा। खिलाड़ियों को खाना मिलेगा और उनके रहने का इंतजाम भी किया जाएगा। इस गेम में आखिरी तक टिके रहने वाले खिलाड़ी को 90 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। आपात स्थिति में खिलाड़ियों को मेडिकल सुविधा भी मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।