सब्सक्राइब करें

WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, कंपनी ने खुद लिखा है

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 09 Apr 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Tips to help prevent the spread of rumors and fake news
Whatsapp

भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने लेवल पर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वहीं सरकार की ओर से भी फर्जी खबरों को रोकने के लिए WhatsApp पर काफी दबाव और व्हाट्सऐप भी इसके लिए बाकायदा काम कर रहा है। वहीं कंपनी फर्जी खबरों की रोकथाम को लेकर लगातार विज्ञापन दे रही है तो आइए जानते हैं कि व्हाट्सऐप पर फर्जी खबरों को फैलने से कैसे रोका जा सकता है और इन्हें पहचानने के तरीके क्या-क्या हैं।

Trending Videos
Whatsapp Tips to help prevent the spread of rumors and fake news
whatsapp forward messages

फॉरवर्ड किए गए संदेशों को ध्यान से देखें
आपको मिलने वाले संदेशों पर "फॉरवर्ड किया गया" लेबल लगा होता है, जिससे आपको जानने में आसानी होती है कि आपको मिलने वाला संदेश आपके दोस्त या परिवारजन ने लिखा है या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने। जब आपको पता न हो कि आपको मिलने वाला संदेश असल में किसने लिखा है तो ऐसे में संदेशों की अच्छे से जांच करके पता लगाएं कि वह संदेश सच है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp Tips to help prevent the spread of rumors and fake news
whatsapp demo

फोटो और वीडियो पर जल्द ही यकीन न करें
फोटो, ऑडियो और वीडियो आपको बहकाने के लिए भी भेजे जाते हैं, उनमें दिखाया गया हमेशा सच नहीं होता। अगर खबर सच्ची होगी तो अवश्य ही किसी न्यूज चैनल या रेडियो पर भी दिखाई या सुनाई जाएगी, इसलिए खबर की सच्चाई का पता लगाएं। जब एक खबर कई जगह छपती है, को उसके सच होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

Whatsapp Tips to help prevent the spread of rumors and fake news
WhatsApp

थोड़े अलग दिखने वाले संदेशों से सावधान रहें
आपको मिलने वाले संदेशों या वेबसाइट्स के लिंक में अगर गलत स्पैलिंग होती है तो उनमें शामिल खबर झूठी होती है। इन संकेतों को देखें ताकि आप पता लगा सकें कि जानकारी सही है या नहीं।

विज्ञापन
Whatsapp Tips to help prevent the spread of rumors and fake news
WhatsApp

किसी भी बात पर जल्द विश्वास न करें
ऐसी जानकारी से बचें जो आपकी पूर्ववर्ती मान्यताओं को कन्फर्म करती है और किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले तथ्यों की अच्छे से जांच कर लें। वे बातें जिनपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है वे अक्सर झूठी होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed