भारत का डिजिटल इंडिया अभियान कई सालों पहले शुरू हुआ था। उसके बाद डिजिटल इंडिया के तहत कई सारी योजनाएं शुरू की गईं और कई मोबाइल ऐप्स भी लॉन्च किए गए ताकि लोगों को सरकारी काम करवाने में सुविधा हो। तो आइए भारत सरकार के उन 7 ऐप्स के बारे में जानते हैं जो बहुत ही काम के हैं और उनकी मदद से कई सरकारी काम घर बैठे चुटकियों में हो सकते हैं।
भारत सरकार के 7 ऐप्स, जो आपके लिए हैं बहुत जरूरी, चुटकियों में होगा सरकारी काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UTS
इस ऐप की मदद से आप साधारण टिकट अपने फोन से ही बुक कर सकते हैं और आराम से रेल में यात्रा कर सकते हैं। इस ऐप का फायदा यह है कि साधारण टिकट के लिए आपको टिकट खिड़की पर लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इसमें आप टिकट के लिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
भारत के वीर
इस ऐप की मदद से आप शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि भारत के वीर नाम की वेबसाइट भी है। इस ऐप में आपको शहीदों के नाम, फोटो और उनके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।
cVigil
इस ऐप को भारतीय चुनाव आयोग ने तैयार किया है। इस ऐप की मदद से आप आप चुनाव में हो रही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर शिकायत कर सकते हैं। दरअसल इस ऐप को आम आदमी के लिए तैयार किया गया है ताकि आम नागरिक भी चुनाव आयोग से किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकें।
mPassport
इस ऐप से आपको सभी पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। इस ऐप को भी आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप नजदिकी पासपोर्ट केंद्र के बारे में भी पता कर सकते हैं।