फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल ऐप से रहें चुस्त और दुरुस्त, जिम जाने की नहीं है दरकार

Tue, 26 Feb 2019 11:10 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 26 Feb 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Best Mobile Apps for Fitness, Here are the list
fitness app

भागदौड़ भरी जिंदगी में पूरी डाइट लेने और एक्सरसाइज करने के लिए बहुत कम समय मिलता है। ऐसे में हमें तकनीक का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिससे डाइट, न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज प्लान करने और हेल्दी नतीजों पर नजर बनाए रखने में सहायता मिलती है।

Best Mobile Apps for Fitness, Here are the list
fitter app

फिटर : इस एप में आपको बीएमआर (बेसल मेटाबॉलिक रेट) कैलकुलेटर, बॉडी फैट पर्सेंटेज कैलकुलेटर, डाइट टूल जैसे कई टूल्स मिलेंगे। यह यूजर की आयु के अनुसार व्यायाम के लिए सही हार्ट रेट के बारे में भी बताता है। इस एप का अपना सोशल नेटवर्क है, जहां दूसरे यूजर्स को फॉलो करने के साथ-साथ उनसे बात की जा सकती है। फिटनेस की जरूरत के अनुसार एक फिटनेस कोच का चुनाव भी कर सकते हैं, मगर इसके लिए पेड वर्जन लेना होगा।

Best Mobile Apps for Fitness, Here are the list
fitso app

फिटसो : यह एप बीएमआर (लंबाई और वजन से तय होने वाला) के हिसाब से सुझाव देता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो यह एक ऐसा विकल्प देता है, जिससे आप डाइट जर्नल के साथ, रोजाना ली जा रही कैलोरी को भी ट्रैक कर सकते हैं। यह आपको फिजिकल एक्टिविटी के माध्यम से कैलोरी बर्न करने का सुझाव भी देगा। आपको उद्देश्य तय करने की जरूरत है, जिसमें आपको बताना होगा कि आप सिर्फ डाइट के हिसाब से चलना चाहते हैं या डाइट और एक्सरसाइज दोनों के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Mobile Apps for Fitness, Here are the list
calorie counter app

कैलोरी काउंटर : यह एप रोजाना के खानपान के आधार पर कैलोरी इनटेक का आकलन करता है। हर हफ्ते आपको कितना वजन घटाना है या बढ़ाना है, उसके अनुसार यह आपको बताता है कि रोजाना आपको कितनी कैलोरी कंज्यूम करनी है। जब तक आप सही इनपुट्स देते रहेंगे, तब तक यह एप आपको बताता रहेगा कि आपके शरीर में न्यूट्रिएंट्स ब्रेकडाउन हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed