फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: किसी बड़े स्कैम से कम नहीं है Pink WhatsApp, एक झटके में सब हो जाएगा खत्म

Sat, 28 Sep 2024 04:20 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 28 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
Beware from pink Whatsapp Scam this is a New Hoax Android User Alert News in Hindi
Pink WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

सुपरफास्ट इंटरनेट की इस दुनिया में कुछ भी संभव है। किसी के साथ किसी भी वक्त किसी भी माध्यम से स्कैम हो सकता है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शिकार बनाना बहुत ही आसान है और आजकल तो लोग ट्रेडिंग के नाम पर भी शिकार बन जा रहे हैं। एक बहुत ही आम स्कैम है जिसके शिकार अक्सर लोग हो जाते हैं। इसका नाम है Pink WhatsApp स्कैम। इसे लेकर कई बार साइबर पुलिस ने लोगों को अलर्ट भी किया है। Pink WhatsApp इतना खतरनाक है कि आपकी जिंदगीभर की पूरी कमाई खत्म कर सकता है।

Beware from pink Whatsapp Scam this is a New Hoax Android User Alert News in Hindi
Pink WhatsApp - फोटो : अमर उजाला
क्या है Pink WhatsApp?
  • Pink WhatsApp, वास्तविक व्हाट्सएप का एप का एक क्लोन वर्जन है जिसे किसी थर्ड पार्टी डेवलपर्स ने तैयार किया है। Pink WhatsApp का व्हाट्सएप या मेटा से कोई संबंध नहीं है। Pink WhatsApp आपको गूगल प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर पर भी नहीं मिलेगा। इसकी एपीके फाइल हो वायरल हो रही है जिसकी मदद से लोग एप को इंस्टॉल कर रहे हैं। Pink WhatsApp के साथ कई सारे लुभावने फीचर्स मिलते हैं जो कि असली व्हाट्सएप में नहीं मिलते हैं। इसमें डिलीट किए गए मैसेज को देखा जा सकता है। फॉरवर्ड लेवल को हाइड किया जा सकता है।
Beware from pink Whatsapp Scam this is a New Hoax Android User Alert News in Hindi
Pink WhatsApp - फोटो : अमर उजाला
  • इसके अलावा कॉल के लिए भी Pink WhatsApp में सेटिंग की जा सकती है कि कौन आपको कॉल करेगा और कौन नहीं। Pink WhatsApp में फीचर्स तो वास्तव में अच्छे मिलते हैं लेकिन यह प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिहाज से अच्छा नहीं है। यह एप आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकता है और बैंक अकाउंट में सेंध लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beware from pink Whatsapp Scam this is a New Hoax Android User Alert News in Hindi
Pink WhatsApp - फोटो : अमर उजाला
  • Pink WhatsApp को मुंबई और तेलंगाना साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि Pink WhatsApp के लिंक पर क्लिक ना करें। इस एप की मदद से आपके फोन को भी हैक किया जा सकता है। Pink WhatsApp की मदद से आपके फोन को रिमोटली यानी दूर बैठे भी कंट्रोल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Beware from pink Whatsapp Scam this is a New Hoax Android User Alert News in Hindi
WhatsApp - फोटो : FREEPIK
गलती से डाउनलोड हो गया है Pink WhatsApp तो क्या करें?
  • यदि आप उनलोगों में से एक हैं जिन्होंने पहले तो Pink WhatsApp फोन में इंस्टॉल कर लिया है लेकिन अब उसे हटाना चाहते हैं तो आप इसे आराम से हटा सकते हैं। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाएं और फिर Apps में जाएं और WhatsApp (पिंक लोग) पर क्लिक करें और उसे अनइंस्टॉल कर दें। इसके अलावा बेहतर होगा कि अपने फोन के डाटा का बैकअप लेकर उसे फॉर्मेट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed