{"_id":"5d6755328ebc3e93cc43e128","slug":"camscanner-app-users-please-delete-this-popular-app-right-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यदि आपके एंड्रॉयड फोन में है यह लोकप्रिय एप तो तुरंत डिलीट करें","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
यदि आपके एंड्रॉयड फोन में है यह लोकप्रिय एप तो तुरंत डिलीट करें
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
camscanner
- फोटो : play store
Link Copied
आप में से कई लोग डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए कई सारे स्कैनर एप का इस्तेमाल करते होंगे। स्कैनर एप में CamScanner का बड़ा नाम है। कैमस्कैनर एप की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एंड्रॉयड पर इस एप को 10 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है, लेकिन अब इस एप के साथ सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Trending Videos
2 of 5
kaspersky
- फोटो : kaspersky
सिक्योरिटी फर्म Kaspersky लैब्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस CamScanner एप में मैलवेयर (वायरस) है, हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कैमस्कैनर एप कोई मैलवेयर एप नहीं है और ना ही यह आपके फोन में कोई वायरस वाला एप इंस्टॉल करता है लेकिन पिछले कुछ महीने में कंपनी ने एप को ऑप्टिमाइज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
trojan virus
- फोटो : emsisoft
ऐसे में विज्ञापनदाताओं को कंपनी ने इन-एप परचेज का विकल्प दिया है, हालांकि इससे भी अभी तक कोई समस्या नहीं थी, लेकिन कैमस्कैनर के नए वर्जन की एडवरटाइजिंग लाइब्रेरी में एक मैलवेयर मॉड्यूल है जिसकी पहचान Trojan-Dropper.AndroidOS.Necro.n के रूप में हुई है।
4 of 5
Malware App
यह मैलवेयर आपके फोन में वायरस वाले एप डाउनलोड्स कर सकता है। साथ ही यह आपसे विज्ञापन के जरिए पैसे भी मांग सकता है। वहीं इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद भी गूगल ने प्ले-स्टोर से इस एप को अभी तक नहीं हटाया है।
विज्ञापन
5 of 5
play store
- फोटो : play store
बता दें कि गूगल ने हाल ही में प्ले-स्टोर की एप पब्लिशिंग पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। नए नियम के मुताबिक कोई भी डेवलपर तुरंत एप पब्लिश नहीं कर सकता है। गूगल ने इसके लिए तीन का एप्रूवल समय तय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।