{"_id":"670678a1c37df4cc0c0835a3","slug":"google-maps-save-your-money-know-this-feature-detail-2024-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google Maps: गूगल मैप्स की मदद से सफर में बचा सकते हैं पैसे, जरूर जानें फीचर की डिटेल","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Google Maps: गूगल मैप्स की मदद से सफर में बचा सकते हैं पैसे, जरूर जानें फीचर की डिटेल
नेविगेशन के लिए अक्सर लोग गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। आपने भी कभी न कभी गूगल मैप्स के जरिए किसी अनजान रास्ते के बारे में जानकारी हासिल की होगी। यह भी हो सकता है कि कई बार आप गूगल मैप्स पर मौजूद मॉल और रेस्टोरेंट में रेटिंग चेक करके गए होंगे। ऐसे में क्या आप गूगल मैप्स के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं, तो इसका जवाब शायद न होगा। जी हां, काफी लोग गूगल मैप्स के इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं, जिसके जरिए आप पैसे बचा सकते हैं।
काम आएगा गूगल मैप्स का फीचर
2 of 5
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
गूगल एक बड़ी टेक कंपनी है, जिसके फोन में कई सारे एप्स का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल मैप्स भी एक एप है, जो यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। मगर अधिकतर लोग इस सुविधा के बारे में नहीं जानते हैं। दरअसल, गूगल मैप्स के जरिए वाहन चालक कार का फ्यूल और पैसे दोनों बचा सकते हैं।
रास्ते के साथ मिलती है यह सुविधा
3 of 5
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
गूगल मैप्स सिर्फ लोगों को रास्तों के बारे में नहीं बताता, बल्कि इसके साथ ही अन्य तरीके से मदद भी करता है। जैसे- कार से सफर करने के लिए कौन सा रास्ता सबसे बेहतर रहेगा। साथ ही किस रास्ते के जरिए फ्यूल की खपत कम होगी। जी हां, जब रास्ता छोटा हो जाएगा तो इसका असर सीधे तौर पर फ्यूल की खपत पर पड़ता है। अगर कार में फ्यूल की खपत कम होगी तो जाहिर तौर पर आपको पैसों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह करें रास्ते का चयन
4 of 5
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
दिग्गज टेक कंपनी गूगल का यह लोकप्रिय एप वाहन चालकों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। कार चालकों को गूगल मैप्स पर अपना रास्ता चुनते वक्त एक बात का ध्यान रखना है। अगर वाहन चालक अपना पर्सनल वाहन से सफर कर रहा है तो सबसे तेज रास्ता या फिर सस्ता रास्ते का चुनाव करना होगा।
विज्ञापन
नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स
5 of 5
Google Maps
- फोटो : FREEPIK
गूगल मैप्स में सबसे सस्ता रास्ते का चुनाव करने के बाद आपके सामने उस रास्ते की पूरी जानकारी आ जाएगी। जहां पर टोल नहीं देना होगा। अगर सफर में टोल टैक्स देने से बच गए तो जाहिर है कि आपको काफी फायदा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।