फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp के फोटोज-वीडियोज से हैं परेशान, तो कर दें एक सेटिंग, हो जाएं बेफिक्र

Tue, 30 Apr 2019 05:36 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 30 Apr 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Is WhatsApp consuming too much phone's memory? Here's the solution
whatsapp (demo)

मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप आज हमारी जिन्दगी का अहम हिस्सा हो गया है लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि व्हाट्सऐप हमारे स्मार्टफोन की मेमोरी को सबसे ज्यादा खा रहा है। ऐसे में 64 जीबी की स्टोरेज होने के बावजूद लोगों के स्मार्टफोन की स्टोरेज बहुत ही जल्द फुल हो जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण व्हाट्सऐप मीडिया ऑटो डाउनलोड है तो चलिए आज हम आपको इस मेमोरी की समस्या से निपटने का तरीका बताते हैं।

Is WhatsApp consuming too much phone's memory? Here's the solution
whatsapp

व्हाट्सऐप के कारण क्यों फुल हो रही है स्मार्टफोन की स्टोरेज?
इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकतर लोगों के व्हाट्सऐप ऐप में मीडिया डाउनलोड ऑटो मोड पर है। ऐसे में व्हाट्सऐप पर आने वाले फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट और ऑडियो फाइल ऑटोमेटिक डाउनलोड्स हो जाते हैं। सुबह से लेकर शाम तक, गुड मॉर्निंग से लेकर गुड नाइट तक के मैसेज आते रहते हैं और यही मैसेज आपके फोन की स्टोरेज को फुल कर देते हैं। अगली स्लाइड में जानें ऑटो डाउनलोड बंद करने का तरीका...

Is WhatsApp consuming too much phone's memory? Here's the solution
whatsapp tips

एंड्रॉयड फोन के लिए
यदि आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो अपने व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद डाटा एंड स्टोरज में जाएं और फिर मीडिया ऑटो डाउनलोड में जाकर से अपनी जरूरत के हिसाब से सेटिंग्स करें। इसमें आपको तीन विकल्प 1. जब आप मोबाइल डाटा का उपयोग कर रहो हों. 2. जब वाई-फाई से जुड़े है और 3. जब आप रोमिंग पर हों.। इन तीनों विकल्प में से पहले विकल्प का चयन करें और उसमें से डॉक्यूमेंट के विकल्प पर क्लिक करके ओके कर दें। ऐसे में डॉक्यूमेंट फाइल को छोड़कर कोई भी फाइल अपने आप डाउनलोड नहीं होगी। इसका फायदा यह है कि डॉक्यूमेंट फाइल लोग बहुत ही कम भेजते हैं। इस स्टेप को फॉलो करें..  WhatsApp > > Settings > Data and Storage usage.

विज्ञापन
विज्ञापन
Is WhatsApp consuming too much phone's memory? Here's the solution
whatsapp tips

आईफोन के लिए
व्हाट्सऐप ऐप खोलें। अब आपको दाहिनी ओर सबसे अंत में सेटिंग्स का आईकन दिखेगा। उस पर क्लिक करके आगे बढ़े। अब आपको Data and Storage usage का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करके आगे बढ़ें। अब आपको फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्युमेंट का विकल्प मिलेगा जिसे आप अपने हिसाब से ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

विज्ञापन
यदि आप ऊपर बताए गए ट्रिक से काम लेना नहीं चाहते हैं तो फोन की स्टोरेज को खाली करने के लिए आपको हर सप्ताह फोन की गैलरी में जाकर व्हाट्सऐप के फोल्डर से फोटोज, वीडियोज और अन्य फाइल डिलीट करनी होगी। बाकि आप इस वीडियो को भी देख सकते हैं जिसे व्हाट्सऐप ने खुद बनाया है।

आपके लिए- इस रिपोर्ट के पढ़ने के बाद यदि आपके मन में कोई सवाल है या किसी और विषय के बारे में जानना चाहते हैं तो आप कॉमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। हम आपको आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed