फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल प्ले-स्टोर पर वापस आया टिक टॉक, फिर से कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 30 Apr 2019 10:13 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 30 Apr 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
TikTok app back on google play store and apple app store, now you can downloads
TikTok

भारत में सबसे लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप Tik Tok प्रतिबंध हटने के करीब 1 सप्ताह बाद प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर पर वापस आ गया है। यूजर्स अब गूगल प्ले-स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पिछले बुधवार को मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद ऐप पर से बैन हटा दिया था।

TikTok app back on google play store and apple app store, now you can downloads
TikTok (Symbolic)

टिक टॉक पर अश्लील वीडियो और बच्चों के अश्लील वीडियो को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। इसकी जानकारी मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दी थी। इस संबंध में कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दाखिल की गई थी जिस पर सुनवाई के बाद टिक टॉक पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ेंः 46 फर्जी चाइनीज ऐप को Google ने प्ले-स्टोर से हटाया, लोगों के फोन में कर रहे थे ताकझांक
 

TikTok app back on google play store and apple app store, now you can downloads
मद्रास हाईकोर्ट

बीते 24 अप्रैल को टिक टॉक के मामले पर मद्रास हाईकोर्ट में हुई सुनवाई थी। टिक टॉक पर एडवोकेट मुथुकुमार की ओर से केस फाइल किया गया था। इसके बाद मामले पर मदुरई बेंच ने सुनवाई करने के बाद बैन हटाने का आदेश दिया, हालांकि प्रतिबंध हटाने के साथ यह शर्त भी रखी गई थी कि टिक टॉक ऐप पर ऐसे वीडियो अपलोड नहीं होने चाहिए जो अश्लील हों और यदि किसी सूरत में ऐसा होता है तो कंपनी को 36 घंटे के अंदर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और वीडियो को हटाना होगा।

ये भी पढ़ेंः हैकर्स के कब्जे में लाखों स्मार्टफोन, Qualcomm के इन 46 चिपसेट में आई बड़ी खामी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
TikTok app back on google play store and apple app store, now you can downloads
tiktok - फोटो : amar ujala

बता दें कि टिक टॉक को ऑपरेट करने वाली कंपनी बाइटडांस ने भारत में मद्रास हाईकोर्ट द्वारा ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद कहा था कि उसे रोजाना पांच लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। वहीं कंपनी में कार्यरत 250 लोगों की नौकरी भी खतरे में पड़ गई है। इस ऐप को बाइटडांस टेक्नोलॉजी ने बनाया है, जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। 

विज्ञापन
TikTok app back on google play store and apple app store, now you can downloads
tiktok

विश्व का सबसे कीमती स्टार्टअप है बाइटडांस
बाइटडांस को विश्व के सबसे कीमती और बड़े स्टार्टअप्स में की जाती है। बाइटडांस देश में अगले तीन सालों में एक अरब डॉलर (7000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी के देश में दो ऐप्स फिलहाल चल रहे हैं, जिनको यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सॉफ्ट बैंक, जनरल एटलांटिक, केकेआर जैसे निवेशकों ने निवेश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed