फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EC ने लॉन्च किया cVIGIL ऐप, वोटर्स कर सकेंगे गड़बड़ियों की शिकायत, ऐसे करें इस्तेमाल

Mon, 11 Mar 2019 12:16 PM IST
Asif Iqbal टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Asif Iqbal Updated Mon, 11 Mar 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Election Commission Launched cVIGIL Apps, All you need to know
cVIGIL

भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव 2019 कुल 7 चरणों में संपन्न होगा। वहीं चुनाव आयोग ने इस बार cVIGIL मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है जिसके जरिए देशभर के मतदाता अपने चुनावी क्षेत्र में हो रही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत चुटकियों में कर सकेगा और खास बात यह है कि शिकायत के बाद 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी की सबूत के तौर पर वोटर्स फोटो और वीडियो भी भेज सकेंगे। तो आइए इस ऐप की खासियतों और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।



Lok Sabha Election 2019, Election Commission Launched cVIGIL Apps, All you need to know
cVIGIL

सबसे पहले आपको बता दें कि इस ऐप को भारतीय चुनाव आयोग ने लॉन्च किया है और इस ऐप का नाम cVIGIL है जिसे आप अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Lok Sabha Election 2019, Election Commission Launched cVIGIL Apps, All you need to know
cVIGIL

इस ऐप में मोबाइल नंबर के साथ कुछ जानकारी देकर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस ऐप से आप सीधे तौर पर अपने फोन का कैमरा ओपन कर सकते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और फोटो क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Election Commission Launched cVIGIL Apps, All you need to know
cVIGIL

इस ऐप मे आप लोकेशन की भी जानकारी दे सकते हैं कि कौन-सी जगह पर चुनाव को लेकर गड़बड़ी हो रही है। उदाहरण के तौर पर किसी को पैसे देकर वोट खरीदा जा रहा है। इसमें आपको एक डिस्क्रिप्शन बॉक्स भी मिलता है जिसमें आप पूरी जानकारी टाइप कर सकते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Election Commission Launched cVIGIL Apps, All you need to know
cVIGIL

किसी घटना के बारे में पूरी जानकारी देने के बाद आप उसे सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद आपको दिखेगा कि कुल कितने शिकायतें की हैं और उनमें से कितनी शिकायतों पर कार्रवाई हुई है और कितनी फेल हुई हैं। साथ ही आपको यह भी पता चलेगा कि आपकी शिकायत की जांच का काम किसे सौंपा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed