{"_id":"679c89222a81b2c91103e753","slug":"ncpi-bans-upi-transactions-generating-special-characters-in-transaction-id-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NCPI: UPI में होने जा रहा बड़ा बदलाव, 1 फरवरी से ब्लॉक होंगे ये ट्रांजैक्शन, जानिए आप पर क्या होगा असर","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
NCPI: UPI में होने जा रहा बड़ा बदलाव, 1 फरवरी से ब्लॉक होंगे ये ट्रांजैक्शन, जानिए आप पर क्या होगा असर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:00 PM IST
सार
NCPI यूपीआई ट्रांजैक्शन को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ट्रांजैक्शन आईडी को स्टैंडर्ड बनाने की प्रक्रिया को अपना रहा है। इसलिए सभी कंपनियों से ट्रांजेक्शन ID में केवल अल्फान्यूमेरिक (Alphanumeric) कैरेक्टर ही जोड़ने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
यूपीआई ट्रांजैक्शन
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) एप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) ने 1 फरवरी से ट्रांजैक्शन नियम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यूपीआई एप्स ट्रांजैक्शन ID जनरेट करने के लिए स्पेशल कैरेक्टर यूज नहीं कर पाएंगे। अगर कोई एप ट्रांजैक्शन ID में स्पेशल कैरेक्टर यूज करेगी तो सेंट्रल सिस्टम उस पेमेंट को कैंसिल कर देगा।
2 of 4
UPI
- फोटो : AdobeStock
कोई भी ट्रांजैक्शन आईडी जिसमें स्पेशल कैरेक्टर जैसे - "@, !, या #" का इस्तेमाल किया जाएगा, वह अपने आप कैंसिल हो जाएगा। NCPI ने इस बदलाव के पीछे कुछ अहम कारण बताए हैं। इस नियम से जुड़ा सर्कुलर 9 जनवरी को जारी किया गया था।
क्यों हुए बदलाव?
3 of 4
UPI Number
- फोटो : freepik
दरअसल, NCPI यूपीआई ट्रांजैक्शन को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ट्रांजैक्शन आईडी को स्टैंडर्ड बनाने की प्रक्रिया को अपना रहा है। इसलिए सभी कंपनियों से ट्रांजेक्शन ID में केवल अल्फान्यूमेरिक (Aflanumeric) कैरेक्टर ही जोड़ने के आदेश दिए हैं। ये आदेश 1 फरवरी से लागू होने जा रहे हैं। अगर कोई एप इन आदेशों का पालन नहीं करती है तो UPI के जरिये पेमेंट फेल हो जाएगी। आदेशों का पालन करने की जिम्मेदारी UPI एप्स की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेमेंट फेल होने पर क्या करें
4 of 4
UPI Scam
- फोटो : FREEPIK
अगर UPI से पेमेंट करने में परेशानी हो तो ये टिप्स काम आएंगे:
सबसे पहले तो अपने UPI एप को अपडेट रखें।
यदि आपके UPI एप में इस नियम को लेकर कोई नया नोटिफिकेशन आया है तो चेक करें।
पेमेंट फेल हो जाए तो कस्टमर सपोर्ट को संपर्क करें।
हमेशा यूपीआई एप को किसी ट्रस्टेड सोर्स जैसे गूगल प्ले स्टोर या एपल आईओएस स्टोर से डाउनलोड करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।