सब्सक्राइब करें

SBI का बड़ा तोहफा, बिना ATM कार्ड निकाल सकेंगे पैसे, ऐसे उठाएं फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Sat, 16 Mar 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
SBI introduces Yono Cash for cardless ATM withdrawals, All you need to know
sbi atm

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)ने अपने ग्राहकों को होली के खास मौके पर बड़ा तोहफा देते हुए नई सुविधा दी है जिसके तहत एसबीआई के ग्राहक बिना एटीएम कार्ड एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। SBI ने अपनी इस नई सेवा का नाम योनो कैश (YONO Cash)दिया है। तो आइए जानते हैं कैसे काम करेगा SBI का योनो कैश फीचर और बिना एटीएम आप कैसे पैसे निकाल सकेंगे।



Trending Videos
SBI introduces Yono Cash for cardless ATM withdrawals, All you need to know
sbi yono app

सबसे पहले आपको बता दें कि SBI की यह सुविधा फिलहाल देशभर के 16,500 एटीएम पर ही है। तो अब सवाल यह है कि आखिर इस सुविधा का फायदा कैसे उठाया जो तो सबसे पहले आपको अपने फोन में SBI का योनो YONO मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI introduces Yono Cash for cardless ATM withdrawals, All you need to know
YONO SBI

इसके बाद आपको 6 अंकों का योनो पिन सेट करना होगा। इसके बाद यदि आप बिना एटीएम कार्ड पैसे निकालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए योनो ऐप में रिक्वेस्ट करनी होगी। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें 6 अंकों का एक पिन मिलेगा।

SBI introduces Yono Cash for cardless ATM withdrawals, All you need to know
sbi atm yono cash

इसे पिन की मदद से आप किसी भी नजदीकी एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। ध्यान रहे कि इस पिन की वैधता 30 मिनट ही है यानि पिन आने के 30 मिनट के बाद वह एक्सपायर हो जाएगा और आप पैसे नहीं निकाल पाएंगे।

विज्ञापन
SBI introduces Yono Cash for cardless ATM withdrawals, All you need to know
एसबीआई

बता दें कि यह सुविधा आम एटीएम में नहीं है, इसलिए फिलहाल बैंक ने देशभर के 16,500 एटीएम में YONO Cash Point की सुविधा दी है जहां से इस सुविधा के तहत आप बिना एटीएम कार्ड पैसे निकाल सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed