सब्सक्राइब करें

भारत में बंद हो सकता है TikTok, मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 04 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
TikTok Ban: Madras High Court Directs Centre to Stop TikTok Downloads in India
TikTok,

चाइनीज शॉर्ट वीडियो मोबाइल ऐप टिक टॉक को लेकर पिछले साल से ही भारत में विरोध चल रहा है। पिछले साल भी कई बार टिक टॉक को बंद करने की मांग उठी थी, वहीं अब मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि सरकार टिक टॉक की डाउनलोडिंग पर रोक लगाए। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा है कि सरकार टिक टॉक के वीडियो को फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर होने पर भी रोक लगाए। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Trending Videos
TikTok Ban: Madras High Court Directs Centre to Stop TikTok Downloads in India
madras high court

मदुरै बेंच ने बुधवार को केंद्र सरकार को टिक टॉक को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं जिनमें टिक टॉक की डाउनलोडिंग और वीडियो की शेयरिंग को बंद करने की बात कही गई है। बता दें कि टिक टॉक के वीडियोज में अश्लील सामग्री को लेकर हमेशा से लोगों की शिकायत रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
TikTok Ban: Madras High Court Directs Centre to Stop TikTok Downloads in India
साइबर क्राइम - फोटो : pexels.com

कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्या वह ऐसा कोई कानून लाएगी जिससे बच्चों को साइबर क्राइम बचाया जा सके और उन्हें दूर रखा जा सके। बता दें कि अमेरिका में बच्चों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए चिल्ड्रेन्स ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन ऐक्ट है।

TikTok Ban: Madras High Court Directs Centre to Stop TikTok Downloads in India
bjp rally

वहीं हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने भी भारत में हेलो और टिकटॉक जैसे चाइनीज ऐप को लेकर भारतीय चुनाव आयोग में शिकायत की है और इन चाइनीज ऐप पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
TikTok Ban: Madras High Court Directs Centre to Stop TikTok Downloads in India
Swadeshi Jagran Manch

गौरतलब है कि इससे पहले स्वदेशी जागरण मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी टिक टॉक जैसे चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और कहा था कि इन ऐप्स के  माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था या सुरक्षा को खतरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed