{"_id":"5c90dcd2bdec22140559abdb","slug":"yono-sbi-customer-have-an-exclusive-offer-on-irctc-bookings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्टेट बैंक अपने YONO ऐप पर दे रहा है यह शानदार ऑफर","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
भारतीय स्टेट बैंक अपने YONO ऐप पर दे रहा है यह शानदार ऑफर
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Tue, 19 Mar 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sbi yono
Link Copied
आप में से अधिकतर लोगों का खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में होगा और कई लोग आप में से ऐसे भी होंगे जो एसबीआई के मोबाइल बैंकिग ऐप SBI YONO ऐप का इस्तेमाल करते होंगे। यदि आप भी एसबीआई का योनो ऐप इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि एसबीआई आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। आइए जानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
irctc
एसबीआई के इस ऑफर के तहत यदि आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट से रेल टिकट बुक करते हैं और एसबीआई के योनो ऐप से भुगतान करते हैं तो आपको क्रोमा स्टोर का गिफ्ट कार्ड फ्री में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sbi yono
हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह ऑफर 500 रुपये या इससे ज्यादा कीमत के टिकट के लिए ही है। दूसरे शब्दों में कहें तो यदि आप 500 रुपये या इससे अधिक कीमत का रेल टिकट बुक करते हैं और योनो ऐप से भुगतान करते हैं तो आपको 500 रुपये का क्रोमा का गिफ्ट कार्ड मिलेगा।
4 of 5
YONO SBI
एसबीआई ने इस ऑफर की जानकारी ट्वीट करके दी है। साथ ही इस गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए आरको क्रोमा स्टोर से कम से कम 2,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी। ऐसे में आपको सिर्फ 2,000 रुपये ही देने होंगे, क्योंकि 500 रुपये गिफ्ट कार्ड में रूप में कट जाएगा
विज्ञापन
5 of 5
YONO SBI
गौरतलब कि एसबीआई ने हाल ही में अपने ग्राहकों को होली के खास मौके पर बड़ा तोहफा देते हुए नई सुविधा दी है जिसके तहत एसबीआई के ग्राहक बिना एटीएम कार्ड एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। SBI ने अपनी इस नई सेवा का नाम योनो कैश (YONO Cash) दिया है। SBI की यह सुविधा फिलहाल देशभर के 16,500 एटीएम पर ही है। इसके बारे में आप पूरी जानकारी यहां क्लिक करके ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।