फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बेचने जा रहे हैं अपना पुराना फोन, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी दिक्कत

Mon, 08 Nov 2021 04:26 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks Keep these things in mind while selling old phones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर हम में से कई लोग नए फोन को खरीदते वक्त अपने पुराने मोबाइल को बेच देते हैं। पुराने मोबाइल को बेचना एक फायदेमंद सौदा जरूर है। वहीं दूसरी तरफ पुराने फोन को बेचते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते, तो भविष्य में आपको एक बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके पुराने फोन का सभी जरूरी डाटा खो सकता है या उसके लीक होने  की संभावना बढ़ जाती है। इस कारण भविष्य में लीक हुए प्राइवेट डाटा के सहारे आपको ब्लैकमेल भी किया जा सकता है। ऐसे में आपको हर मोर्चे पर सजग रहने की जरूरत है। आज के दौर में कब क्या हो जाए? कुछ पता नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बातों को बताने वाले हैं, जिनका ध्यान पुराने फोन को बेचते वक्त जरूर रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप एक संभावित खतरे से बच सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जरूरी डाटा को भी सिक्योर रख सकते हैं।

Mobile phone tips and tricks Keep these things in mind while selling old phones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्हाट्सएप अकाउंट का बैकअप जरूर रखें

अगर आपके व्हाट्सएप अकाउंट में जरूरी चैट्स या फाइल्स हैं, तो अपने फोन को बेचने से पहले उसका बैकअप अवश्य ले लें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो ज्यादा संभावना है कि आप अपने जरूरी डाटा को हमेशा के लिए खो सकते हैं।

Mobile phone tips and tricks Keep these things in mind while selling old phones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फैक्ट्री डाटा रिसेट करने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

फोन को बेचने से पहले अगर आप फैक्ट्री डाटा को रिसेट करने जा रहे हैं, तो अपने फोन के सभी अकाउंट्स से लॉग आउट कर लें। गौरतलब बात है कि फोन रिसेट करने के बाद भी आपके जरूरी डाटा को किसी डिस्क रिकवरी टूल की मदद से रिकवर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks Keep these things in mind while selling old phones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे में आपको फैक्ट्री डाटा रिसेट करने के बाद फोन में पब्लिक डोमेन की चीजों को स्टोर करके उसे दोबारा रिसेट करना चाहिए। ऐसा करने से आपके फोन में स्टोर सभी Cache फाइल्स हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगी।

विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks Keep these things in mind while selling old phones
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फोन बेचने से पहले माइक्रो एसडी कार्ड को निकाल लें

अपने फोन को बेचते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें माइक्रो एसडी कार्ड ना लगा हो। अक्सर हम फोन को बेचते वक्त अपने एसडी कार्ड को लगाकर बेच देते हैं। ऐसे में आपका प्राइवेट डाटा लीक हो सकता है, जिसका गलत इस्तेमाल भविष्य में किए जाने की संभावना होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed