फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बड़ी ही आसानी से आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं अपना पैन कार्ड, ये रहा पूरा प्रोसेस

Sat, 02 Oct 2021 03:59 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Pan Card NSDL How to download PAN card online know the method
पैन कार्ड - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी एक जरूरी दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण जगहों पर होता है। कई बड़े संस्थान में जब हम नौकरी के लिए जाते हैं, तो पैन कार्ड की आवश्यकता हमको पड़ती है। पीएफ के अकाउंट को बनवाते वक्त भी हमको पैन कार्ड की जरूरत होती है। इसके अलावा पैन कार्ड का इस्तेमाल आईडी कार्ड के तौर पर भी किया जाता है। अक्सर ये देखने को मिलता है कि पैन कार्ड अगर कहीं गिर गया है या कहीं खो गया है, तो लोग काफी चिंतित हो जाते हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम बताने वाले हैं कि आप कैसे ऑनलाइन ई पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन पैन कार्ड को डाउनलोड करना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। इसमें किसी भी प्रकार की जटिलता नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

Pan Card NSDL How to download PAN card online know the method
पैन कार्ड - फोटो : Social media
  • पैन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस लिंक https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर विजिट करना होगा।
  • उसके बाद पैन के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।  डिटेल्स फिल करने  के बाद डिक्लारेशन बॉक्स पर टिक करें और कैप्चा डालकर सब्मिट कर दें।
  • अब आपके सामने आपके पैन की सभी जरूरी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी। अब आपको पैन वेरीफिकेशन के लिए किसी एक मोड पर क्लिक करना होगा। उसके बाद डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करके जनरेट ओटीपी पर क्लिक करना है। 
Pan Card NSDL How to download PAN card online know the method
पैन कार्ड - फोटो : Social media
  • थोड़ी देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को फिल करके वेलिडेट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसे करने के बाद Continue With Paid E-PAN Download Facility पर क्लिक करें।
  • उसके बाद किसी एक पेमेंट गेटवे का चुनाव करें और टर्म्स एंड कंडीशन को टिक करके पे कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Card NSDL How to download PAN card online know the method
पैन कार्ड - फोटो : Social media
  • अब आपके सामने एक पेमेंट पेज आएगा वहां पर आपको 9 रुपये की पेमेंट करनी होगी। पेमेंट के सफलतापूर्वक होने के बाद आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • पेमेंट रिसिप्ट जनरेट करने के बाद आपको डाउनलोड E Pan पर क्लिक करना होगा। थोड़ी देर बाद आपका E Pan कार्ड आपके मोबाइल फोन या पीसी में डाउनलोड हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed