पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी तेजी बढ़ा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि स्मार्टफोन से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा आधे से ज्यादा काम लोग स्मार्टफोन के जरिए ही निपटा लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, पेमेंट या कोई भी टिकट बुक करना हो, लोग घर बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए ये सारा काम कर लेते हैं। एक तरह ये कहना गलत नहीं होगा कि स्मार्टफोन इंसानों के लिए एक वरदान है। लेकिन एक तरफ जहां इसका इस्तेमाल बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर इसकी वजह से लोगों की संवेदनशील जानकारियों का गलत इस्तेमाल भी होने लगा है। जालसाज स्मार्टफोन यूजर्स को अपना शिकार बनाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते रहते हैं और जैसे ही कोई जानकारी उनके हाथ लगती है वो लोगों को ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप धोखाधड़ी के शिकार होने से बच सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं...
Smartphone Safety Tips: स्मार्टफोन यूजर्स हो जाएं सावधान, कोई कर रहा है आपकी जासूसी, सुरक्षित रहने के लिए फॉलो करें ये स्टेप
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 16 Jan 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन