फोर्ब्स मैगजीन ने 2017 के भारत के 100 अरबपतियों की लिस्ट जारी की है जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल पहले पायदान पर हैं। इस लिस्ट में से हम निकालकर लाए हैं भारत के 10 टेक अरबपतियों के नाम। तो आइए देखते हैं कौन कितने स्थान पर है?
ये हैं भारत के 10 टेक अरबपति, जानिए कितनी है इनकी संपत्ति?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी
फोर्ब्स इंडिया द्वारा भारत के अरबपतियों लिस्ट के मुताबिक 2017 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 38 अरब डॉलर है। पिछले साल उनकी कुल संपत्ति 22.7 अरब डॉलर थी।
अजीम प्रेमजी
आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 19 अरब डॉलर है। बता दें कि 2016 में उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर थी।
शिव नाडर
इस लिस्ट में आईटी कंपनी एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर तीसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 13.6 अरब डॉलर की है। 2016 में वे उनकी कुल संपत्ति 11 अरब डॉलर थी।
सुनील मित्तल
2017 की भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल 14वें नंबर पर हैं, जबकि टेक अरबपतियों में उनका 4था स्थान है। उनकी कुल संपत्ति 8.3 अरब डॉलर है। पिछले साल उनकी कुल संपत्ति 6.6 अरब डॉलर थी।