सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

5 एंडरॉयड एप जो आपको रखेंगे फिट

टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 02 Nov 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
5 Android app which keep you fit
फिटनेस एप

स्मार्टफोन में एप्लिकेशन की मदद से भी आप अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकते हैं। हमने 5 ऐसे ही फिटनेस ऐप की जानकारी दी है। जो आपको लिए ट्रेनर का काम करेंगे। आज काम की व्यस्तता के कारण बहुत ही कम लोग हैं जो अपनी हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान दे पाते हैं। बेहतर फिटनेस के लिए वर्कआउट की आवश्यकता होती है और आप इसके लिए समय नहीं निकाल पाते। वहीं समय होता भी है तो जिम का शुल्क सुनकर आप मना कर देते हैं। ऐसे में आपका स्मार्टफोन आपकी मदद कर सकता है। आज कई ऐसे एप्लिकेशन हैं जिनकी मदद से आप अपने फिटनेस को बरकार रख सकते हैं। आगे हमने 5 ऐसे ही फिटनेस एप की जानकारी दे रहे हैं जो आपको लिए ट्रेनर का काम करेंगे।


 

Trending Videos

5 एंडरॉयड एप जो आपको रखेंगे फिट

5 Android app which keep you fit
फिटनेस एप

एस हेल्थ
यह एप्लिकेशन आपके पर्सनल कोच के रूप में काम करता है और आपको हर रोज ट्रेनिंग देता है। साथ ही इसके ट्रेनिंग प्रोग्राम की मदद से आप अपनी फिटनेस और हेल्थ को फिट रख सकते हैं। यह आपके हर कदम, फिजीकल एक्सरसाइज और एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसके साथ ही आप इससे खाने-पीने और कैफिन आदि की जानकारी भी ले सकते हैं। इसमें हार्ट रेट सेंसर, ब्लड प्रेशर, ब्लेट ग्लूकोज और स्ट्रैस जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। सैमसंग के इस फिटनेस एप्लिकेशन का उपयोग गैलेक्सी और गैलेक्सी गियर के साथ ही अन्य सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन पर आसानी से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 एंडरॉयड एप जो आपको रखेंगे फिट

5 Android app which keep you fit
गूगल फिट एप

गूगल फिट
यह एप आपकी सभी एक्टिविटी को ट्रैक करता है। उसमें चलना, दौड़ना और साइकिल चलाना शामिल है। आपके हर कदम पर इसकी नजर होती है जिसके बाद यह आपको पूरे दिन उपयोग होने वाली कैलोरी की जानकारी देता है। इसके माध्यम से आप आसानी से अपनी डाइट मैनेज कर सकते हैं। इसमें उपयोग होने वाले अन्य फीचर्स के तौर पर ट्रैक फिटनेस, न्यूट्रिशन, स्लीप और वजन शामिल हैं। आप अपने एंडरॉयड फोन के अलावा इसका उपयोग टैबलेट, वेब और एंडरॉयड वियर वॉच में कर सकते हैं।

5 एंडरॉयड एप जो आपको रखेंगे फिट

5 Android app which keep you fit
हेल्थ और न्यूट्रिशन गाइड

हेल्थ और न्यूट्रिशन गाइड
फिटनेस के लिए जितनी जरूरी एक्ससाइज होती है उतना ही जरूरी है कि खाने-पीने पर सही ध्यान दिया जाए। ऐसे में हेल्थ और न्यूट्रिशन गाइड एप आपकी मदद कर सकता है। इस एप में हेल्थ टिप्स के अलावा न्यूट्रिशन टिप्स, न्यूट्रिशन कैल्कुलेटर, होम रेमिडाइस और हेल्थ रेसिपी कंटेंट उपलब्ध है। जिसकी मदद से आप अपनी हेल्थ को मैनेज कर सकते हैं। इस एप की मदद से आप यह भी जान सकते हैं कि आपको कि कितनी कैलोरी और प्रोटीन और आवश्यकता है।

विज्ञापन

5 एंडरॉयड एप जो आपको रखेंगे फिट

5 Android app which keep you fit
7 मिनट वर्कआउट एप

7 मिनट वर्कआउट
वर्कआउट के लिए जिम में जाना हो तो एक घंटा आराम से खर्च हो जाता है। ऐसे में आप घर पर ही 7 मिनट वर्कआउट एप के माध्यम से वर्कआउट कर सकते हैं। इसके उपयोग से वजन कम करने के अलावा हेल्थ को भी बेहतर कर सकते हैं। इस एप में 12 एक्सरसाइज दी गई हैं जिन्हें आप 10 सेकेंड के ब्रेक के साथ 30 सेकेंड में कर सकते हैं। इसमें दी गई एक्सरसाइज के लिए आपको कुर्सी और दीवार के सहारे की आवश्यकता होगी। इसकी ऐप की खासियत है कि इसका उपयोग न केवल घर में बल्कि ऑफिस में समय मिलने पर भी आसनी से किया जा सकता है। साथ ही इसमें आपको डेली वर्कआउट के लिए नोटिफिकेशन भी प्राप्त होते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed