सब्सक्राइब करें

5G Auction: सिर्फ 5जी नेटवर्क पर ही संभव हैं ये पांच काम, 4G पर सोचना भी 'गुनाह' है

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 26 Jul 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
5G Auction in India Jio airtel vi and adani group These 5 Things Only 5G Can Do 4G Not
5G AUCTIONS - फोटो : PXHERE

दो साल से भी अधिक इंतजार के बाद 5G नेटवर्क अब अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए 100 फीसदी तैयार है। आज यानी 26 जुलाई को 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हो रही है। 4जी की तरह भारत में 5जी नेटवर्क की शुरुआत के साथ ही एक नई टेलीकॉम कंपनी का जन्म होने जा रहा है। 2016 में 4जी की शुरुआत के साथ ही टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो की एंट्री हुई थी और अब छह साल बाद 5जी के साथ टेलीकॉम मार्केट में अडानी ग्रुप की एंट्री होने जा रही है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में शामिल होने वाली अडानी ग्रुप की कंपनी का नाम Adani Data Network है। 5जी को टेलीकॉम की क्षेत्र का नया युग कहा जा रहा है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 5जी नेटवर्क पर वे कौन-कौन से काम कर सकता है जो 4जी नहीं कर सकता है? 

Trending Videos
5G Auction in India Jio airtel vi and adani group These 5 Things Only 5G Can Do 4G Not
5G SPEED DEMO - फोटो : 5G.co.uk

जबरदस्त डाउनलोडिंग स्पीड
वैसे तो आप 4जी और 3जी नेटवर्क पर भी डाउनलोडिंग कर सकते हैं लेकिन 5जी नेटवर्क की डाउनलोडिंग स्पीड बहुत है। 5जी नेटवर्क पर हेवी गेम और वीडियो मिनटों में डाउनलोड कर सकेंगे। कई रिपोर्ट्स की मानें तो 5जी की डाउनलोडिंग स्पीड 4जी के मुकाबले 100 गुना तेज होगी। 4जी की अधिकतम स्पीड 45एमबीपीएस मानी गई है, जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि 5जी की स्पीड 1000एमबीपीएस तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
5G Auction in India Jio airtel vi and adani group These 5 Things Only 5G Can Do 4G Not
Samsung Curved Gaming Monitors - फोटो : Amar Ujala
ऑनलाइन गेमिंग के लिए तोहफा

यदि आप ऑनलाइन कॉन्सोल गेमिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए 5जी किसी तोहफे से नहीं है। 5जी नेटवर्क पर आप हाई ग्राफिक्स वीडियो गेम बिना अटके खेल सकेंगे। 5जी नेटवर्क पर यदि आप गेम में कोई कमांड देते हैं तो तुरंत काम करेगा। साथ ही 5जी नेटवर्क पर गेमिंग की क्वालिटी भी शानदार होगी।

5G Auction in India Jio airtel vi and adani group These 5 Things Only 5G Can Do 4G Not
Honda Legend Level 3 self-driving car - फोटो : Honda

ऑटोमोबाइल
टेस्ला जैसी कंपनियां सेल्फ ड्राइविंग कार को लेकर काम कर रही हैं। ऐसे में इन कारों को एक ऐसे नेटवर्क की जरूरत होगी जो तेजी से डाटा को भेज और प्राप्त कर सके और यह काम 5जी नेटवर्क पर आसानी से कर सकता है। उदाहरण के तौर पर जैसे आप अपने घर की लाइट को जलाने के लिए स्विच दबाते हैं और लाइट तुरंत जल जाती है। ठीक इसी तरह की स्पीड की जरूरत ऑटोमेटिक कारों को ऑपरेट करने के लिए होगी।

विज्ञापन
5G Auction in India Jio airtel vi and adani group These 5 Things Only 5G Can Do 4G Not
IOT device
स्मार्ट होम

यदि आप भी स्मार्ट होम का सपना देख रहे हैं तो आपको 5जी इंटरनेट की जररूत होगी। फिल्मों में आपने स्मार्ट होम में स्मार्ट लाइट, स्मार्ट गेट आदि देखे होंगे जो कि 5जी नेटवर्क पर ही संभव है। आने वाले समय में आपको स्मार्ट सिटीज भी देखने को मिलेंगी जहां लाइट से लेकर ट्रैफिक तक का काम रियल टाइम में 5जी नेटवर्क की मदद से पूरा होगा। स्मार्ट सिटीज में आपके पास इस बात की सुविधा होगी कि स्ट्रीट लाइट उस समय अपने आप ही मध्यम हो जाएगी जब वहां कोई नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed