सब्सक्राइब करें

AC Power Saving Tips: एसी का स्विंग बटन बचाएगा आपके हजारों रुपये, जानें इसे कब रखना है चालू और कब करना है बंद

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 07 Jun 2026 07:23 AM IST
सार

AC Swing Mode: गर्मियों में एसी चलाने समय हम रिमोट में स्विंग बटन तो दबा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत, एसी की उम्र और बिजली के बिल, सभी को प्रभावित करता है? कुछ लोग इसे ऑन रखने की सलाह देते हैं, तो कुछ लोग बंद रखने को कहते हैं? लेकिन किस समय आपको इस बटन का उपयोग करना चाहिए? आइए जानते हैं विस्तार से... 
 

विज्ञापन
AC Swing Mode Explained: Save Electricity, Increase Power Consumption?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Air Conditioner Swing Flap: चाहे आपके घर में विंडो एसी लगा हो या स्प्लिट एसी, दोनों के ही रिमोट में यह स्विंग का विकल्प आपको मिल जाएगा। जब इस मोड को ऑन करते हैं, तो एसी के सामने लगा हुआ प्लास्टिक का फ्लैप (पंख) ऊपर-नीचे या कुछ एडवांस मॉडलों में बाएं-दाएं घूमने लगता है। यह फीचर हवा की दिशा को लगातार बदलता रहता है। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इसे हमेशा चालू रखना फायदेमंद है या नुकसानदेह।

 
  •  
AC Swing Mode Explained: Save Electricity, Increase Power Consumption?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Swing Mode को ऑन रखने के बड़े फायदे
अगर आप अपने एसी में स्विंग मोड को चालू रखते हैं, तो आपको ये बड़े फायदे मिलते हैं:
  • एकसमान कूलिंग: जब फ्लैप लगातार घूमता है, तो ठंडी हवा कमरे के हर कोने में पहुंचती है। इससे पूरा कमरा एकसमान रूप से और बहुत जल्दी ठंडा हो जाता है।
  • सेहत के लिए फायदेमंद (नो डायरेक्ट एयर): अगर स्विंग मोड बंद रहेगा, तो ठंडी हवा लगातार सीधे एक ही जगह बैठे इंसान के शरीर पर पड़ेगी। इससे मांसपेशियों में अकड़न और हड्डियों में दर्द की समस्या हो सकती है। स्विंग मोड हवा को घुमाता रहता है, जिससे आप इस दर्द से बच जाते हैं।
  • बेहतर एयर सर्कुलेशन: कमरा बड़ा हो या कमरे में कई लोग बैठे हों, तो हवा का सही सर्कुलेशन होना बहुत जरूरी है। स्विंग मोड हवा को ठहरने नहीं देता और वेंटिलेशन बेहतर बनाता है।
  • इंस्टेंट कूलिंग: जब आप चिलचिलाती गर्मी में बाहर से आते हैं और एसी चालू करते हैं, तो स्विंग मोड ऑन करने से कमरा तेजी से अपनी कूलिंग क्षमता हासिल करता है।
Trending Videos
AC Swing Mode Explained: Save Electricity, Increase Power Consumption?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
लगातार स्विंग चलाने के नुकसान भी 
एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्विंग मोड को 24 घंटे ऑन रखने के कुछ समस्याएं भी हो सकती है...
  • अतिरिक्त बिजली की खपत: एसी के मुख्य कंप्रेसर और ब्लोअर के अलावा, इस प्लास्टिक फ्लैप को घुमाने के लिए अंदर एक छोटी सी स्विंग मोटर लगी होती है। जब आप स्विंग ऑन रखते हैं, तो वह मोटर लगातार चलती है और थोड़ी अतिरिक्त बिजली कंज्यूम करती है।
  • जल्दी खराब हो सकती है मोटर: लगातार और बिना रुके इस्तेमाल करने से इस छोटी स्विंग मोटर पर लोड बढ़ता है, जिससे लंबे समय में यह मोटर समय से पहले खराब या डेड हो सकती है।
  • चिड़चिड़ाने वाली आवाज: खासकर थोड़े पुराने हो चुके एयर कंडीशनर में स्विंग मोड ऑन करते ही फ्लैप से कूं-कूं या रगड़ खाने की हल्की आवाज आने लगती है। दिन में तो यह पता नहीं चलती, लेकिन रात के सन्नाटे में यह नींद खराब कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Swing Mode Explained: Save Electricity, Increase Power Consumption?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : x
कब ऑन करें और कब रखें ऑफ?
इस कंफ्यूजन को दूर करने और बिजली बिल व सेहत दोनों को बैलेंस रखने के लिए आप इन स्मार्ट टिप्स को अपना सकते हैं:
  • शुरुआत में रखें ऑन: जब भी आप दोपहर या रात में एसी ऑन करें, तो पहले 15-20 मिनट के लिए स्विंग मोड को चालू कर दें ताकि कमरा फटाफट ठंडा हो जाए।
  • कूलिंग के बाद करें फिक्स: जैसे ही आपको लगे कि कमरा अब पूरी तरह ठंडा हो चुका है, तो स्विंग मोड को बंद कर दें और फ्लैप की दिशा को अपनी सुविधा के अनुसार किसी ऐसी आरामदायक दिशा में फिक्स कर दें, जिससे ठंडी हवा सीधे आपके चेहरे या शरीर पर न आए।
  • कमरे के साइज का रखें ध्यान: अगर आप किसी बहुत बड़े हॉल या कमरे में बैठे हैं, या घर पर मेहमान आए हुए हैं, तो स्विंग मोड को ऑन रखना ही सबसे बेहतर विकल्प है। इसके विपरीत, अगर कमरा काफी छोटा है और उसमें केवल एक या दो लोग ही हैं, तो ज्यादातर समय स्विंग मोड को ऑफ रखना ही एक समझदारी भरा फैसला होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed