{"_id":"57c402034f1c1b0a4b2cb1ec","slug":"airtel-accounced-mega-saver-pack-price-drop-by-up-to-80-percent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरटेल का मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में 1 जीबी 3G इंटरनेट डेटा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एयरटेल का मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में 1 जीबी 3G इंटरनेट डेटा
Mon, 29 Aug 2016 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस जियो के बेहद किफायती इंटरनेट डेटा प्लान ने टेलीकॉम कंपनियों के सामने बड़ी चुनौति रख दी है। इस चुनौति का मुकाबला करने के लिए एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने डेटा पैक प्लान में कटौती करना शुरू कर दिया है। अब एयरटेल ने देशभर के प्रीपेड यूजर्स के लिए 'मेगा सेवर पैक' लॉन्च किया है।
एयरटेल का मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में 1 जीबी 3G इंटरनेट डेटा
2 of 5
इस प्लान के तहत एयरटेल ने 3G और 4G के कीमत में 80 फीसदी की कटौती की है। यह पैक दो टैरिफ प्लान के साथ होगा। पहला, जिसमें आप 1498 रुपये से शुरू होने वाले इस पैक में पहले 28 दिनों के लिए 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा। डेटा पैक के खत्म होने के बाद ग्राहक अगले 12 महीनों के लिए 51 रुपये में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। अगले 12 महीनों के दौरान रीचार्ज कराने की कोई लिमिट नहीं है। ग्राहक हर बार 51 रुपये की कीमत में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा पा सकते हैं।
एयरटेल का मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में 1 जीबी 3G इंटरनेट डेटा
3 of 5
इसी तरह 748 रुपये के दूसरे प्लान के साथ पहली बार 28 दिनों के लिए 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलता है। इसके बाद छह महीने तक सिर्फ 99 रुपये में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा का फायदा लिया जा सकता है। 6 महीने तक आप जितनी बार डेटा रीचार्ज करना चाहें कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरटेल का मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में 1 जीबी 3G इंटरनेट डेटा
4 of 5
एयरटेल के मुताबिक, फिलहाल प्रीपेड ग्राहकों के लिए इन दरों को दिल्ली में लागू कर दिया गया है। 31 अगस्त तक अन्य सर्कल में भी यह डेटा पैक प्लान लॉन्च हो जाएगा।
विज्ञापन
एयरटेल का मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में 1 जीबी 3G इंटरनेट डेटा
5 of 5
गौरतलब है कि कंपनी इससे पहले पुराने और नए दोनों ग्राहकों के लिए 250 रुपये में 10GB 4G डेटा का प्लान पेश कर चुकी है। यह स्कीम सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध होगी। सैमसंग या एयरटेल ने इन हैंडसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। साथ ही जिन इलाकों में 4G सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हें 10GB 3G डाटा मिलेगा, हालांकि 10GB 3G में 9GB नाइट के लिए उपलब्ध रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।